फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Visit to Kartarpur Sahib Pakistan Via Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद भी पाकिस्तान नहीं जा पा रहे कई श्रद्धालु, दूरबीन से करते दर्शन

Mon, 02 Dec 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, करतारपुर कॉरिडोर(गुरदासपुर)
अशोक नीर, अमर उजाला, करतारपुर कॉरिडोर(गुरदासपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
Visit to Kartarpur Sahib Pakistan Via Kartarpur Corridor
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : PTI
करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद भी श्रद्धालु पाकिस्तान नहीं जा पा रहे हैं। वे दूरबीन से ही श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करके निहाल हो रहे हैं। इसकी वजह है दर्शन के लिए दोनों देशों द्वारा तय की गई शर्तें, जो काफी कड़ी हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए सभी दस्तावेज पूरे करके पाकिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं कई श्रद्धालु डेरा बाबा नानक में ही दूरबीन से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। दूरबीन स्थल पर खड़े होकर श्रद्धालु अरदास भी कर रहे हैं और सेल्फी भी खींच रहे हैं। यात्रियों में पाकिस्तान साइड बने कॉरिडोर को देखने की उत्सुकता है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से अपनी पत्नी व परिवार के सदस्यों के साथ डेरा बाबा नानक इंटरनेशनल सीमा पर पहुंचे अंकित ने बताया कि उनके पास पासपोर्ट तो है, लेकिन ओआईसी नहीं है। इसलिए वह गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान नहीं जा सके। अब वह परिवार के साथ दूरबीन के माध्यम से ही गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन कर रहे हैं। वे दोनों देशों की सीमाओं को जोड़ने वाले कॉरिडोर को भी देखना चाहते है। दोनों देश को दर्शन के लिए बनाई शर्तों को आसान कर देना चाहिए, ताकि हजारों किलोमीटर दूर से आए उनके जैसे नानक नाम लेवा भी गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण में कई कमियां देखने को मिल रही हैं। कॉरिडोर के दोनों तरफ बने फुटपाथ के साथ बनाई गई नालियां कई जगह से धंस गई हैं। फुटपाथ पर लगी टाइल भी कई जगह से धंस गई हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed