{"_id":"621fcbd057edfb43d3440ebb","slug":"virat-kohli-came-out-to-bat-on-the-net-bowled-on-the-first-ball-chandigarh-news-pkl4435659107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली पहली गेंद पर बोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली पहली गेंद पर बोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृव में बुधवार को पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में पसीना बहाया। वहीं 100वां टेस्ट खेलने जा रहे विराट कोहली नेट पर बल्लेबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे पहले विराट के पास पहुंचे शुभमन गिल ने कुछ देर हंसी मजाक में बातें भी कीं। इस दौरान शुभमन ने हाथ लगाकर कोहली के बल्ले को चेक भी किया।
सुबह 10 से 1 बजे तक के समय श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। पहले खिलाड़ियों ने वार्मअप किया और उसके बाद स्थानीय गेंदबाजों की मदद से नेट पर अभ्यास किया। इस दौरान श्रीलंका टीम के खिलाड़ी विकेट को भी बार-बार देखने के लिए जा रहे थे।
पीसीए स्टेडियम मोहाली में 6 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच श्रीलंका व भारत के बीच शुक्रवार से शुरू होगा। इससे पहले वर्ष 2016 में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच पीसीए स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था। इस टेस्ट को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
मैच रेफरी और अंपायर भी पहुंचे
4 मार्च से शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से शहर पहुंचकर अभ्यास में जुटे हुए हैं। वहीं बुधवार को मैच रेफरी और अंपायर भी शहर में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम का दौरा भी किया।