{"_id":"084aee937b28e1da1f72f11ce54f759c","slug":"vip-numbers-auction-in-rla-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.32 करोड़ की बीएमडब्लू के लिए खरीदा 0001","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.32 करोड़ की बीएमडब्लू के लिए खरीदा 0001
मयंक मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-33 निवासी हरिंदर सिंह ने 1.32 करोड़ की अपनी नई बीएमडब्लू 640 डी के लिए 0001 नंबर सात लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
शनिवार को सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) कार्यालय में सीएच-01-एएक्स सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली बोली के दौरान उसने 0001 नंबर के लिए लाख रुपये तक की बोली लगा दी। पेशे से बिल्डर सिंह के पास कई और लग्जरी गाड़ियां हैं जिन पर 0001 नंबर है।
इस नंबर के लिए 10 लोगों ने बोली लगाई थी। वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी के पहले दिन सभी 100 नंबर नीलाम हो गए। इस नीलामी से आरएलए को 69.92 लाख रुपये का राजस्व एकत्र हुआ जो कि पिछली सीरीज की नीलामी से 30.6 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
पहले 10 नंबरों की लगभग डेढ़ घंटे में हुई नीलामी से ही 30.13 लाख रुपये एकत्र हो गए थे। पिछली सीरीज सीएच-01-ए़डब्लू का 0001 नंबर भी 7 लाख रुपये में ही नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
आरएलए में बोली लगाने आए कई लोगों के पास पहले भी लग्जरी गाड़ियों में वीआईपी नंबर लगे हैं। शनिवार को हुई नीलामी में बहुत से लोगों ने नई फॉर्च्यूनर के लिए वीआईपी नंबर लिया।