{"_id":"5dd527928ebc3e5497073ce7","slug":"villagers-feel-sickness-after-eating-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक से गांव पहुंचा प्रसाद, जिसने भी खाया उसका हुआ ये हाल, डाकिया भी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक से गांव पहुंचा प्रसाद, जिसने भी खाया उसका हुआ ये हाल, डाकिया भी बीमार
Wed, 20 Nov 2019 05:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
गांव में बांटे गए प्रसाद के पैकेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा के गांव मूस्सा में डाक से आया प्रसाद खाने से कुछ व्यक्ति बीमार हो गए है। यह प्रसाद कहां से आया और इसको किसने किस मकसद से भेजा इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। थाना सदर मानसा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रसाद का कोई भी व्यक्ति सेवन न करें, इसके लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब के लाउडस्पीकर से सूचना भी दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही जिस डाकिए ने इस प्रसाद की डाक बांटी वह खुद बीमार पड़ गया है। गांव मूस्सा में मंगलवार की सुबह डाकिए गुरदीप सिंह ने करीब 15 पैकेट बांटे, जिनको किसी ने विभिन्न नामों के तहत डाक से भेजा था। इस पैकेट पर प्रसाद लगाने की सूचना भी लिखी थी। सूचना में दर्ज था कि इसका भोग 19 नवंबर को आरती करके डाला जाएगा, इसलिए जिस को भी यह पैकेट मिले वह शाम के 7:20 पर मंगलवार को यह भोग लगाए।
विज्ञापन
अरदास के समय उनका नाम लिया जाएगा। गांव निवासी सुखदीप सिंह व बलकरण सिंह ने बताया कि वह भोग खाने से बीमार पड़ गए और दवा लेने के बाद कुछ ठीक हुए है। उन्होंने इस प्रसाद में कोई जहरीली वस्तु मिले होने की आशंका से इसकी सूचना गांव के गुरुद्वारा में दी कि कोई भी व्यक्ति इस प्रसाद का सेवन न करे। उनके अनुसार 6 लोगों के करीब इस पैकेट के प्रसाद का सेवन किया और यह पैकेट पास के गांव कर्मगढ़ औतावांली व भैणीवाघा आदि में बांटे गए है।
विज्ञापन
डाकिए गुरदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने खुद प्रसाद खाया और बीमार हुए। इसे किस ने भेजा है, इसके बारे उसे कुछ भी पता नहीं है। एसएसपी डा. नरिंदर भार्गव ने बताया सूचना मिलने पर सदर मानसा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके प्रसाद के सभी पैकेट अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने कहा कि पैकेटों की जांच कराने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।
प्रसाद के नमूने लेगा सेहत विभाग
डाक से भेजे गए प्रसाद को लेकर भले ही दूसरे दिन बुधवार तक भी किसी व्यक्ति की शरारत का पता नहीं चल पाया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने वाली थाना सदर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दूसरी ओर सेहत विभाग ने प्रसाद के नमूने लेने की तैयारी कर ली है। बुधवार को पूरा दिन सोशल मीडिया पर इस प्रसाद को न खाने की सूचनाएं वायरल होती रहीं।
कुछ गांव वासियों ने प्रसाद को लेकर अपनी वीडियो क्लिप भी जारी की। थाना सदर के प्रमुख बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें जांच में लगी हुई है। सहायक कमिश्नर फूड डॉ. अमृतपाल सोढ़ी ने बताया कि गुरुवार को जांच की जाएगी और हो सका तो पुलिस की मदद से इस प्रसाद के नमूने लेकर उसकी जांच करवाई जाएगी कि इस में किस चीज की मिलावट की गई है।