फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers caught a youth in Kapurthala video viral on social media

Punjab: कपूरथला में नशे में धुत्त युवक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने पूछा- नशा कहां से लाया है तो दिया ये जवाब

Sun, 03 Dec 2023 04:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

वायरल वीडियो में गांव हमीरा के कुछ युवक नशे में धुत्त युवक को रोकते हैं। नशा कहां से खरीदकर लाया है... इस बारे में पूछते हैं। वह सिर्फ इतना ही बताता है कि सड़क किनारे एक युवक खड़ा था, उससे 150 रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन
Villagers caught a youth in Kapurthala video viral on social media
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसमें एक युवक को गांव के कुछ युवकों ने घेर रखा है। यवक नशे में है। वहीं लोग उससे पूछताछ करने में जुटे हैं। तलाशी लेने पर युवक की जेब से सीरिंज और माचिस की डिब्बी मिली।   

विज्ञापन


वायरल वीडियो गांव हमीरा की बताई जा रही है। युवकों का कहना है कि कई बार नशे तस्करी करने वालों के बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके पास नहीं आया है। पुलिस नशा करने वालों और बेचने वालों के खिलाफ सक्रिय है और कई मामले भी दर्ज किए जा चुके है।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो में गांव हमीरा के कुछ युवक नशे में धुत्त युवक को रोकते हैं। नशा कहां से खरीदकर लाया है... इस बारे में पूछते हैं। वह सिर्फ इतना ही बताता है कि सड़क किनारे एक युवक खड़ा था, उससे 150 रुपये में खरीदा है। तलाशी लेने पर जेब से एक सीरिंज और माचिस की डिब्बी मिलती है। गांव के युवक उससे बार-बार पूछते हैं कि कौन सा नशा किया है। इस पर युवक बताता है कि चिट्टे का नशा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के युवकों ने बताया कि युवक नशा करने के बाद भंगड़ा कर रहा था। जब गांव के लोग एक गली से बाहर करते तो वह दूसरी में घुस जाता था। इसके बाद उसे पकड़ कर यह जानने की कोशिश की गई कि वह नशा कहां से लाया है? नशेड़ी दूसरे गांव से नशा खरीदने गांव हमीरा आया था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगभग तीन महीने पहले गांव के बाहर नशे में धुत्त एक युवक की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed