फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vikas Kranti Rally in Hoshiarpur, cm bhagwant mann arvind kejriwal in punjab today

होशियारपुर में विकास क्रांति रैली: 26 जनवरी तक सभी तहसील व जिला अस्पतालों में स्थापित होंगी एक्स-रे मशीनें

Sat, 18 Nov 2023 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 02:49 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री ने होशियारपुर में आयोजित विकास क्रांति रैली में एलान किया। पर्ची पर लिखी जाने वाली दवा भी अस्पतालों में ही मिलेगी।

विज्ञापन
Vikas Kranti Rally in Hoshiarpur, cm bhagwant mann arvind kejriwal in punjab today
योजना का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

26 जनवरी तक पंजाब के तहसील से लेकर जिला स्तर तक का काेई ऐसा सरकारी अस्पताल ऐसा नहीं रहेगा। जहां एक्स-रे मशीन और उसे चलाने वाला माहिर न हो। यह एलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को होशियारपुर में आयोजित विकास क्रांति रैली में किया। उन्होंने कि राज्य के सभी जिलों के एसएमओ को आदेश जारी किए कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर जो दवा लिखेंगे, वह अब अस्पताल में ही मिलेगी। किसी को भी महंगी दवाओं के लिए अपनी जमीन गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग पहले ही कई तरह के टैक्स अदा कर रहे हैं। ऐसे में उनका अधिकार है कि अच्छी सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ वहीं व्यक्ति कर सकता है, जिसका निजी स्वार्थ न हो। उन्होंने कहा कि आम लोकसभा चुनाव में पंजाब उनके द्वारा किए कामों के चलते मौका देंगे।
विज्ञापन


हमें मलंग बताने वाले, खुद सही तरीके डेढ़ और ढाई नहीं बोल पाते
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखबीर बादल उनकी पार्टी को मलंगों की पार्टी कहकर राज्य के नौजवानों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य के पढ़े लिखे लोगों ने उन्हें वोट डालकर चुना है। उन्होंने पार्टी के प्रधान व विधायक प्रिंसिपल बुधराम से लेकर अरविंद केजरीवाल की शैक्षणिक योग्यता के बारे में मंच से बताया। उन्होंने कहा कि ये सारे लोग देश ही नहीं विदेशी संस्थानों से पढ़कर आए हैं। जबकि हम पर सवाल उठाने वाले खुद पहाड़ों वाले स्कूल से पढ़े हैं। ऐसे में ये किसी से सही तरीके से बात नहीं कर पाते हैं। उन्हें डेढ़ और ढाई भी नहीं बताना आता है। ऐसे में साढ़े एक और दो कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मान दिखाओ, हानि की बात बाद में करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिअद के प्रधान सुखबीर बादल कह रहे हैं कि भगवंत मान उनसे माफी मांगें, वरना उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पहले मान दिखाएं, हानि की बात बाद में करेंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल अदालत जाएं, ऐसे में उन्हें कोर्ट में तथ्यों को रखने का एक और मौका मिलेगा। वह अदालत में जाकर इनकी सारी पोल खोलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उनके पास आप नेता का वीडियो है। उन्होंने शिअद नेताओं का नाम लेकर कहा कि उनके कारनामे पहले चेक कर लें।

लोकसभा आप पंजाब ही नहीं चंडीगढ़ में भी जीतेगी
सीएम ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में आप 13-0 से जीतने वाली है। इतना ही चंडीगढ़ की सीट पर भी आप का कब्जा होगा। ऐसे में 14-0 की स्थिति बनेगी। उन्होंने कहा कि वह पेड सर्वे की बात नहीं करते हैं। वह गांव के लोगों से मिलते हैं। गांवों में जाते हैं, किसानों व दुकानदारों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके व पार्टी के संयोजक केजरीवाल के 32 दांत है। ऐसे में वह जो कहते हैं, वह बिल्कुल सच होता है।


यह भी पढ़ें: Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न.. बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी

मोदी तो मुहावरों के मास्टर हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुहावरों के मास्टर हैं, जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान लोगों को बेवकूफ बनाया है। उन्होंने लोगों को याद करवाया कि मोदी की तरफ से हर खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी गैर योजनाबद्ध नीतियों के कारण लोगों को बहुत नुकसान बर्दाश्त हुआ है। भगवंत मान ने कहा कि 15 लाख रुपये तो छोड़ोे, होशियारपुर के साथ लगते लोकसभा हलका गुरदासपुर के लोगों को भाजपा के टिकट पर चुने सांसद सनी दिओल का चेहरा दिखने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed