{"_id":"577b6a7a4f1c1b96187f9fb6","slug":"vijay-sampla-arvind-kejriwal-punjab-bjp-state-president-advertisement-issue-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन को लेकर बुरे फंसे केजरीवाल, भाजपा अध्यक्ष ने फेसबुक पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन को लेकर बुरे फंसे केजरीवाल, भाजपा अध्यक्ष ने फेसबुक पर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और विजय सांपला में विज्ञापन का मुद्दा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के एक विज्ञापन को लेकर अरविंद केजरीवाल बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में दरबार साहिब की फोटो के साथ केजरीवाल की तस्वीर है और साथ ही पार्टी चुनाव चिन्ह झाडू अंकित किया गया है। आप के इस मेनिफेस्टो के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने फेसबुक पर आम आदमी पार्टी के इस मेनिफेस्टो पर दरबार साहिब की फोटो का सख्त विरोध किया है।
मेनिफेस्टो के लिए कराई गई रैली के दौरान आप पार्टी के नेता आशीष खेतान ने यह भी कहा कि चुनाव घोषणा पत्र हमारे लिए श्रीमदभगवत गीता, बाइबल और श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सामान है। चुनाव घोषणा पत्र को इन धार्मिक ग्रंथों के साथ जोड़ने का कड़ा विरोध हो रहा है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार कोई भी पार्टी किसी धार्मिक चिन्ह का प्रयोग नहीं कर सकती। इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत करने की तैयारी की जी रही है। पुलिस भी केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।