फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Kumar Dev New Advisor of UT Administrative

विजय कुमार देव होंगे अगले प्रशासक सलाहकार

Wed, 12 Feb 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kumar Dev New Advisor of UT Administrative
यूटी कैडर के वर्ष 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव चंडीगढ़ के अगले प्रशासक के सलाहकार हो सकते हैं। मौजूदा प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा 14 अप्रैल को तीन साल पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगले प्रशासक के सलाहकार के लिए तलाश शुरू हो गई है। यूटी के अगले प्रशासक के सलाहकार के लिए यूटी कैडर के दो आईएएस अधिकारियों की बीच कांटे की टक्कर है, जिनमें विजय कुमार देव और रमेश नेगी शामिल हैं। नेगी 1984 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, देव ने चंडीगढ़ आने की रुचि दिखाई है और इस दौड़ में वह नेगी से आगे हैं। देव अभी दिल्ली चुनाव आयोग में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर हैं और उनकी देखरेख में ही हाल ही में दिल्ली में विधान सभा चुनाव हुए थे। दिल्ली सरकार उन्हें हर हाल में लोक सभा चुनाव तक रोकना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें भारत के चुनाव आयोग ने दिल्ली में रिकार्ड तोड़ मतदान कराने के लिए अवार्ड भी दिया गया था। देव मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। नेगी भी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।

चुनाव आचार संहिता दो सप्ताह बाद कभी भी लागू हो सकती है। ऐसे में अगर मौजूदा प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के तबादले संबंधी आदेश आचार संहिता के लागू होने से पहले जारी हो जाते हैं तो चंडीगढ़ को इस माह नया प्रशासक का सलाहकार मिल सकता है।


अगर, शर्मा का तबादला आचार संहिता लागू होने से पहले नहीं होता है तो वह जून तक चंडीगढ़ में ही रहेंगे। शर्मा के साथ साथ यूटी कैडर के तीन अन्य अधिकारियों का भी तबादला होना है, जिनमें सीएचबी चेयरमैन सत्यगोपाल, एडीसी तनवी गर्ग और सीएचबी के सीईओ रॉडने राल्टे शामिल हैं।

इन तीन अधिकारियों के तबादले करने के आदेश तीन माह पहले जारी हो चुके हैं। अब उम्मीद है कि जून तक यह तीनों अधिकारी भी चंडीगढ़ में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed