फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vij took a jibe at Sidhu s silent fast

सिद्धू के मौन व्रत पर विज का तंज: कहा सिद्धू के स्थायी मौन व्रत से देश और कांग्रेस को शांति मिलेगी

Sat, 09 Oct 2021 09:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 09 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

विज ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। लखीमपुर खीरी मामले में किसान नेताओं को धैर्य रखना चाहिए। लखीमपुर खीरी में प्रशासन अपनी कार्रवाई में लगा हुआ है। 18 अक्तूबर के रेल रोको प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं को पुनर्विचार करना चाहिए। घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Vij took a jibe at Sidhu s silent fast
नवजोत सिद्धू पर अनिल विज का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मौन व्रत पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिद्धू यदि स्थाई तौर पर मौन व्रत रखें तो इससे देश व कांग्रेस को शांति मिलेगी। उन्होंने हरियाणा के किसानों को समझदार बताते हुए पराली न जलाने की सलाह दी है।
विज्ञापन



विज ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। लखीमपुर खीरी मामले में किसान नेताओं को धैर्य रखना चाहिए। लखीमपुर खीरी में प्रशासन अपनी कार्रवाई में लगा हुआ है। 18 अक्तूबर के रेल रोको प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं को पुनर्विचार करना चाहिए। घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने किसानों से इस मामले में धैर्य रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिले मनोहर लाल: केंद्रीय गृह मंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द खुल सकतीं दिल्ली की सीमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन



अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार को दिल्ली की तर्ज पर किसानों को पराली निष्क्रिय घोल मुहैया करवाने की सलाह पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान बहुत बुद्घिमान हैं। पराली जलाने से मिट्टी व पर्यावरण को होने वाले नुकसान को वे समझते हैं। सरकार पराली न जलाने को लेकर लगातार किसानों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed