फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance raid on former MLA Madan Lal Jalalpur Kothi in Patiala

Patiala News: एक और कांग्रेस नेता पर शिकंजा, मदन लाल जलालपुर की कोठी पर विजिलेंस का छापा

Wed, 18 Jan 2023 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

10 जनवरी को ही मदन लाल जलालपुर ऑस्ट्रेलिया से पंजाब लौटे हैं। पिछले दिनों उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी। कभी मोती महल के बेहद करीबी रहे मदन लाल जलालपुर ने बाद में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रधान बनने पर उनका दामन थाम लिया था।

विज्ञापन
Vigilance raid on former MLA Madan Lal Jalalpur Kothi in Patiala
पैमाइश करती विजिलेंस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के हलका घन्नौर के पूर्व कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर के घर बुधवार को विजिलेंस ने छापा मारा। जलालपुर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। वहीं राजपुरा आईटी पार्क में फर्जी काश्तकारों को मुआवजे देने की भी जांच हो रही है। इन्हीं की जांच के लिए बुधवार सुबह मोहाली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने पूर्व विधायक की गांव जलालपुर स्थित कोठी पर पहुंच कर इसकी पैमाइश की। हालांकि मौके पर मौजूद विजिलेंस के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 जनवरी को ही मदन लाल जलालपुर ऑस्ट्रेलिया से पंजाब लौटे हैं। पिछले दिनों उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शिरकत की थी। कभी मोती महल के बेहद करीबी रहे मदन लाल जलालपुर ने बाद में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रधान बनने पर उनका दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


जब से पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, तब से कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा रहा है। इससे पहले भी विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों के घर व उनकी अन्य जगहों पर छापा मारा। इसके साथ ही विजिलेंस कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत के नाम प्रमुख है। हालांकि इसे बदले की राजनीति करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed