फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance probe begins against Randeep Surjewala

Haryana News: रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, कर्मचारियों के EPF और ESI में गड़बड़ी के आरोप

Thu, 19 May 2022 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 May 2022 11:26 PM IST
सार

हिसार के कौत कलां निवासी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक अजय संधू ने 2019 में गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Vigilance probe begins against Randeep Surjewala
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई में गड़बड़ी के आरोप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला व उनके समर्थक ईश्वर नैन के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। इस मामले में विजिलेंस बिजली कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पंचकूला विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी देविंद्र सिंह ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण के भिवानी जिले के सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर 8 कर्मचारियों को 24 मई को जांच में शामिल होने को कहा। 

विज्ञापन


10 कर्मियों को 23 मई को बुलाया है। इससे पहले 18 मई को उनको जांच में शामिल होना था लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। हिसार के कौत कलां निवासी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक अजय संधू ने 2019 में गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। संधू ने बताया था कि वर्ष 2009-10 में रणदीप सिंह सुरेजवाला बिजली मंत्री थे। 
विज्ञापन


नैन ने सुरजेवाला से उसकी मुलाकात करवाई। बदले में नैन को उसे अपने टेंडर में पार्टनर बनाया। उस समय प्रदेशभर में करीब चार हजार लाइनमैन और सहायक लाइनमैन की भर्ती ठेके के तहत की गई। इन्हें न तो ईपीएफ दिया न ईएसआई। इस पर बिजली निगम ने सर्विस टैक्स चोरी और ईपीएफ, ईएसआई चोरी की शिकायत कर दी। भिवानी सहित 11 जिलों में एफआईआर दर्ज की गई। संधू ने बताया कि केवल उसे ही आरोपी बना दिया गया, जबकि अन्य किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed