{"_id":"5b843c3242c792463b3b61a9","slug":"victim-committed-suicide-after-not-taking-action-by-haryana-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गैंगरेप के 11 दिन बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गैंगरेप के 11 दिन बाद युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गैंगरेप पीड़ित युवती ने घटना के 11 दिन बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में युवती ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गए। परिजन देर रात तक धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन कोई उनसे बातचीत करने नहीं आया।
हरियाणा के भिवानी के सदर इलाके के एक गांव से 17 अगस्त को एक युवती को तीन युवकों ने घर से अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बलात्कार के बाद आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन मामले में 11 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इससे आहत होकर पीड़ित युवती ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पीड़िता ने लिखा है कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद से उसका जीना मुहाल हो गया है।
इससे आहत होकर वह अपनी जान दे रही है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस शिकायत ही नहीं ले रही है।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।