{"_id":"57cb17f74f1c1bba272cb99c","slug":"vice-chancellor-arun-kumar-grover-on-pu-economic-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी मुसीबत में, बंद होने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी मुसीबत में, बंद होने की कगार पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
VC Arun Grover On PU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी इस समय बड़े संकट से गुजर रही है। वीसी अरुण ग्रोवर का कहना है कि अगर ये हालात रहे तो जल्द बंद हो जाएगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी की आर्थिक स्थिति काफी खस्ता चल रही है। पीयू के पास कर्मचारियों को देने के लिये पैसा नहीं है। केंद्र सरकार ने अभी भी पीयू के हिस्से का 150 करोड़ से अधिक नहीं जारी किया है। पीयू कुलपति ने सीनेट में कहा कि अगर समय पर पैसा नहीं आया तो ऐसे हालात में जनवरी के बाद शिक्षकों के वेतन का भी पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन हालात में तो यूनिवर्सिटी बंद हो जाएगी।
जीसीजी-11 कैनोइंग प्लेयर की मौत की पीयू करेगा जांच
सीनेट में जीसीजी-11 की छात्रा और कैनोइंग की छात्रा राजशिखा की मौत का मामला भी उठा। सीनेटर डॉ.गुरदीप शर्मा ने कहा कि पीयू स्पोर्ट्स विभाग द्वारा बिना अनुमति छात्रा को रुड़की में कैसे भेजा गया। इस पूरे मामले में उन्होंने कुलपति से जांच की मांग की। राजशिखा की आत्मा की शांति के लिए सीनेट शुरू होते ही दो मिनट का मौन रखा गया।