फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verka Booth Construction in Chandigarh

वेरका उत्पादों के लिए अब नहीं पड़ेगा भटकना

Sun, 25 May 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 25 May 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Verka Booth Construction in Chandigarh

शहर के लोगों को अब शुद्ध दूध या दूध से बने सामान लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। न ही मार्केट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बल्कि लोग अपने घर के पास ही सारा सामान खरीद सकेंगे। इससे समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन


यह संभव होने जा रहा है वेरका द्वारा विभिन्न इलाकों में बनाए जा रहे वेरका मिल्क बूथों से। बूथ बनाने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक बूथ बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गमाडा और वेरका में एक एमओयू साइन हुआ। जिसके तहत गमाडा ने वेरका को 28 जगह बूथ बनाने की अनुमति दी है। बूथ साइट अलॉट करते समय घरों के पास बनी ग्रीन बैल्ट, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों को महत्व दिया गया। साथ ही नए सेक्टरों में भी बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरका ने बूथ बनाने का काम प्राइवेट मानसरोवर कंपनी को सौंपा है। कंपनी विभिन्न डिजाइन में बूथ बना रही है। इसमें बोतल, दूध के पैकेट एवं लस्सी वाले पाउच शामिल हैं। कंपनी ने बूथ बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।

सेक्टर-69 और फेज-5 में एलिमेंटरी स्कूल के साथ लगती ग्रीन बैल्ट में बूथ बना दिए गए हैं। जो जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। बूथों की बड़ी विशेषता यह है कि यह सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।

ऐसे में जो लोग सुबह सर्विस पर जाते हैं या फिर देर शाम नौकरी से आते हैं। वे भी आसानी से सामान खरीद पाएंगे। इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चों को सामान खरीदने में आसानी रहेगी।

बोर्ड और गमाडा आने वालों का होगा फायदा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, फोर्टिस अस्पताल या फिर पुडा भवन में विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को वहां दुकान न होने से काफी दिक्कत आती है। उन्हें मजबूरी में खाने-पीने की मंहगे आइटम्स खरीदने पड़ते हैं। लेकिन वेरका बूथ खुलने से काफी राहत मिलेगी। क्योंकि वहां लोगों को वेरका मिल्क, लस्सी, जूस समेत कई चीजें आसानी से मिल पाएंगी।


नेचर पार्क में भी खुलेगा वेरका बूथ
शहर के सबसे प्रमुख नेचर पार्क में वेरका बूथ खोला जाएगा। जिन जगहों में वेरका को बूथ खोलने की अनुमति दी गई है। उसमें नेचर पार्क भी शामिल है। हालांकि वहां पर पहले ही पक्के बूथ तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed