{"_id":"599d509e4f1c1b85188b4958","slug":"verdict-on-ram-rahim-on-25-august-ram-rahim-will-come-vaya-helicopter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 को पेशी के लिए हेलीकॉप्टर से आएंगे राम रहीम, वकील ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को पेशी के लिए हेलीकॉप्टर से आएंगे राम रहीम, वकील ने किया बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण केस में पेशी के लिए डेरामुखी राम रहीम हेलीकॉप्टर से आएंगे, वहीं उनके वकील में उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के वकील एस के गर्ग निरवाना ने कहा कि उन्होंने बाबा को बता दिया है कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होना होगा उन्होंने कहा 99 प्रतिशत बाबा कोर्ट में होंगे पेश।
बाबा की तबियत काफी वक्त से खराब चल रही थी फिलहाल वह ठीक है। वहीं बताया जा रहा है कि राम रहीम हेलीकॉप्टर से पेशी देने आएंगे। पंचकूला में जुटे डेरा समर्थकों की तादाद को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
राम रहीम को सिरसा से हेलिकॉप्टर से पंचकूला के सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड तक लाया जाएगा. परेड ग्राउंड से लेकर कोर्ट तक भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में सुनवाई के लिए लाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी योजना बनाई जा चुकी है।

क्रिकेट स्टेडियम बनेगा अस्थाई जेल
हरियाणा में धारा 144, 3 राज्यों की सीमाएं सील
25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले से पहले पुलिस, मिलिट्री और सरकार हाईअलर्ट पर हैं। वहीं चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने के निर्देश जारी हुए हैं। प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस को भी शहर में सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद करने के निर्देश दिए है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी को निर्देश जारी कर हुड़दंगियों व कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल तक बनाने के निर्देश दे दिए है, जो सेक्टर 16 का क्रिकेट स्टेडियम होगा। आदेशों के तहत 25 अगस्त को सेक्टर-16 स्टेडियम के आसपास करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों की यहां विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रशासन ने ऐलान किया कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जो शहर में घुसने की कोशिश करेंगे या जो पहले ही आ चुके हैं, उन्हें स्टेडियम में डिटेन किया जा सकेगा।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अनुयायियों को हिरासत में लिया जा सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम को जेल के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। बता दें कि स्टेडियम 15.32 एकड़ में फैला हुआ है। स्टेडियम की क्षमता 20 हजार दर्शकों की है।
जमा किए पेट्रोल-डीजल और हथियार
25 अगस्त को राम रहीम की पेशी के चलते सोशल मीडिया पर जारी हुए एक पत्र ने पुलिस और सरकार की नींद उड़ा रखी है। इस पत्र के मुताबिक भारी उपद्रव हो सकता है। इस पत्र को तथाकथित रूप से पंजाब पुलिस के आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की ओर से जारी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस के किसी भी आला अधिकारी ने नहीं की।
पत्र में डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) के मार्फत सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट करते हुए लिखा गया था कि फरीदकोट में डेरा प्रेमियों ने नाम चर्चा घर की छत पर भारी संख्या में पत्थर, पेट्रोल और डीजल, नुकीले हथियार जमा किया जा रहा है। यदि फैसला डेरा प्रमुख के खिलाफ जाता है, तो वे भारी उपद्रव कर सकते हैं। फरीदकोट और आसपास के इलाकों में सरकारी संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
पत्र में फरीदकोट की ऐसी स्थिति का हवाला देते हुए बाकी जिलों के पुलिस अफसरों को आगाह किया गया था। उधर, फरीदकोट के एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पत्र के संबंध में वह कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

चप्पे चप्पे पर पुलिस और मिलिट्री तैनात
tight security
25 अगस्त को राम रहीम की पेशी के चलते पंजाब, हरियाणा, पंचकूला में चप्पे चप्पे पर पुलिस और मिलिट्री तैनात है। वहीं, पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साध्वी के यौन शोषण मामले में डेरामुखी सिरसा बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम पर 48 घंटे बाद 25 अगस्त को फैसला आएगा। लेकिन पुलिस हर हालात से निपटने को तैयार है। प्रदेश में 16 हजार पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। 47 स्थानों को हाइपर सेंसिटिव घोषित किया है। पंजाब से सटी हरियाणा और हिमाचल सीमा को सील किया गया है।
डेरा प्रमुख पर टिप्पणी करने वालों पर रहेगी नजर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की 25 अगस्त की पेशी को ध्यान में रखते हुए पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगड़ और यूपी पुलिस को अहम निर्देश जारी किए हैं।
राज्यों सरकारों को सोशल साइट्स पर नजर रखने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति डेरा प्रमुख के खिलाफ पोस्ट करता है या कमेंट करता है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
75 पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात
राज्य में 75 पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। मालवा बेल्ट के 13 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जबकि मोगा में सात पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 11000 मुलाजिम व 50 कंपनियां पीएपी की लगाई गई हैं। 13 ड्रोन से नजर रखी जा रही है। मंगलवार को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कई इलाकों का दौरा किया।
अस्पतालों को भी अलर्ट किया है। फरीदकोट समेत कई इलाकों में लाइसेंसी हथियारों को भी जमा किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा माहौल बिगड़ने नहीं देंगे, गोलियां तक चला सकते हैं। वहीं, डेरा प्रेमी मीटिंग कर बाबा को नुकसान पहुंचने देने की शपथ ले रहे हैं।