फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chilliness sets in during mornings and evenings in Chandigarh; days remain warm.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंडक, दिन में गर्मी बरकरार

Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chilliness sets in during mornings and evenings in Chandigarh; days remain warm.
चंडीगढ़। शहर में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की वापसी के बाद आसमान में बादल और नमी कम होने से रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। इससे सुबह तापमान कम महसूस होता है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहती है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले पांच दिनों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला का न्यूनतम तापमान 23 से घटकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 अक्तूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 अक्तूबर को यह 29 और 22 डिग्री रह सकता है। 12 और 13 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 14 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में दिन का पारा सामान्य के करीब
9 अक्तूबर को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री और हरियाणा का 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। पंजाब के फरीदकोट में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि हरियाणा के हिसार में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब का औसत न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री बढ़कर सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। बलोवाल सौंखड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 10 और 11 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed