फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   venders got one month notice from 5 november then action

चंडीगढ़ः पांच नवंबर से वेंडरों को जारी किए जाएंगे एक माह के नोटिस, उसके बाद कानूनी कार्रवाई

Sat, 02 Nov 2019 02:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 02 Nov 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
venders got one month notice from 5 november then action
सेक्टर 22 में फड़ी बाजार - फोटो : amar ujala
पांच नवंबर से वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम नोटिस जारी करेगा। एक माह केनोटिस में वेंडरों को उनके बैठने की जगह की भी जानकारी दी जाएगी। एक माह में वेंडर शिफ्ट नहीं हुए तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले सेक्टर 1 से 6 तक नो वेंडिंग जोन बनाकर यहां के वेंडरों को सेक्टर 7 में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम में शुक्रवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक कमिश्नर केके यादव की अध्यक्षता में हुई। वेंडिंग सेल की प्रभारी एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि वेंडरों को शिफ्ट करने को लेकर 173 लोगों की आपत्तियां सामने आई हैं। साथ ही 28 नॉन स्ट्रीट वेंडरों ने भी आपत्तियां भेजी हैं। कमिश्नर ने चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो इन आपत्तियों को देखकर उनका निराकरण करेगी। उसके बाद वेंडरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि सेक्टर 1 से 6 तक पूरी तरह नो वेंडिंग जोन बनाया जाए। सभी वेंडरों को सेक्टर 7 में विह्नित वेंडिंग जोन में बैठाया जाए। 5 नवंबर से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। एक माह के अंदर वेंडरों की समस्याओं का समाधान करके उन्हें शिफ्ट करें। इसके लिए जल्द पब्लिक नोटिस भी जारी करें। यदि वेंडर शिफ्ट न हों तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कमिश्नर ने कहा कि सेक्टर 17, 19 और 22 में आपत्तियों के निराकरण केबाद शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी संजीव चड्डा ने बताया कि अब दुकानों के सामने वेंडरों को न बैठाने की बात पर भी बैठक में सहमति हो गई है। इस मौके पर वेंडिंग सेल से विवेक त्रिवेदी, इनफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर सुनील दत्त भी मौजूद रहे।

फीस जमा नहीं करने वाले वेंडरों को 30 नवंबर तक मौका

लगभग 3200 वेंडरों ने वेंडिंग फीस जमा नहीं की थी। कमेटी ने इन्हें एक और मौका दिया है। निगम अभी तक केवल 6 माह तक फीस न जमा करने वालों का ही लाइसेंस रिन्यू कर रहा था। अब निगम ने समय सीमा समाप्त कर दी है। अब वेंडर प्रतिदिन 10 रुपये लेट फीस के अलावा मासिक फीस और तीन हजार रुपये स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए अपने पास के निगम के ई संपर्क में जमा करा सकेंगे। 30 नवंबर तक वेंडरों को समय दिया गया है। उसके बाद वेंडरों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

तीसरे फेस के 15 नवंबर तक निकलेगा ड्रा
नगर निगम ने पहले दो फेस में शहर के 3 हजार 250 वेंडिंग जोन अलॉट कर दिए हैं। अभी 2 हजार 697 वेंडिंग जोन बचे हुए हैं। उसके लिए 7, 8, 9, 13 और 14 नवंबर को ड्रॉ निकाला जाएगा। लेट फीस के साथ जो वेंडर लाइसेंस रिन्यू कराएंगे, उन्हें इन साइडों को अलॉट कर दिया जाएगा।

लाइसेंस रिन्यू के लिए यह दस्तावेज साथ लेकर जाएं
ई संपर्क सेंटर में पूरी फीस जमा कराने के बाद वेंडरों को नगर निगम जाना होगा। ई संपर्क से मिली पर्ची के साथ अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की पासबुक लेकर निगम के कमरा नंबर 36 में जाना होगा। वहां दस्तावेजों के साथ एक नॉमिनी फॉर्म भरना होगा। ताकि उसके बाद आगे इस लाइसेंस पर किसका अधिकार होगा, यह भी तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed