फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VC Dr Raj Bahadur rejected CM Bhagwant Mann request for second time

VC से दुर्व्यवहार का मामला: डॉ राज बहादुर ने दूसरी बार ठुकराया सीएम मान का आग्रह, इस्तीफे पर अड़े

Wed, 03 Aug 2022 06:01 AM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 06:01 AM IST
सार

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा के व्यवहार के चलते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भाभी डॉ. मनिंदर कौर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस समय खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल आफिसर के पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन
VC Dr Raj Bahadur rejected CM Bhagwant Mann request for second time
वीसी से दुर्व्यवहार का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. राज बहादुर को हर हाल में रोकना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के बर्ताव से आहत डॉ. राज बहादुर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के आग्रह को ठुकरा दिया और इस्तीफा वापस लेने से इन्कार कर दिया है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच मतभेद उभरने लगे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जहां डॉ. राज बहादुर के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं, वहीं पंजाब आप के नेता स्वास्थ्य मंत्री के बचाव में एकजुट हो गए हैं। सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने डॉ. राज बहादुर से दूसरी बार संपर्क करके इस्तीफा वापस लेने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा भी दिलाया है कि उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। 
विज्ञापन


मान पूरे प्रकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार मान रहे हैं और उनका साफ कहना है कि इस मामले में सही ढंग से हल किया जा सकता था। यही कारण है कि अपना पक्ष रखने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री को मान ने मिलने का समय तक नहीं दिया। उधर, आईएमए ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे मांग को लेकर मान सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने स्वास्थ्य मंत्री के पक्ष में डैमेज कंट्रोल के प्रयास किए। पार्टी ने कहा कि विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन आप सरकार सेहत सेवाओं के मामले में ढील बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी और उसके कुछ मंत्रियों ने कहा कि जौड़ामाजरा का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में गरीबों के लिए बढ़िया सुविधाएं यकीनी बनाना है, इसके अलावा कुछ नहीं। 

जौड़ामाजरा फिर चर्चा में, खरड़ की एसएमओ का इस्तीफा
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री जौड़ामाजरा के व्यवहार के चलते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भाभी डॉ. मनिंदर कौर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस समय खरड़ सिविल अस्पताल में सीनियर मेडिकल आफिसर के पद पर तैनात थीं।

दो दिन पहले ही जौड़ामाजरा ने खरड़ अस्पताल का दौरा किया था और उस दौरान खराब पंखे और गंदे वाशरूम देखकर एसएमओ को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने डॉ. मनिंदर कौर का तबादला बरनाला के धनौला इलाके में कर दिया था। हालांकि डॉ. मनिंदर कौर ने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है और स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed