फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   varnika kundu

चंडीगढ़ः वारदात के समय वर्णिका कुंडू पंजाब में नहीं, घटनास्थल पर ही मौजूद थी

Fri, 12 Jul 2019 10:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 12 Jul 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
varnika kundu
वर्णिका कुंडू - फोटो : CHD

हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ कर उसे किडनैप करने की कोशिश के मामले में वीरवार को चंडीगढ़ पुलिस ने सप्लीमेंटरी चालान पेश कर दिया। चालान के मुताबिक, घटना वाले दिन वर्णिका कुंडू की लोकेशन चंडीगढ़ की पाई गई है, जबकि विकास बराला के एडवोकेट ने कहा था कि घटना वाले दिन वर्णिका कुंडू चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि पंजाब के फतेहपुर में थी।

विज्ञापन


इससे यह साबित हो गया है कि वारदात के वक्त वर्णिका मौके पर ही मौजूद थी। पुलिस ने यह भी बताया कि मानवीय त्रुटि के कारण उसकी लोकेशन गलत बताई जा रही थी। चालान में एक बात और गौर करने वाली है। पुलिस ने अनुभव गौरंगी नामक एक शख्स की गवाही भी दर्ज की है। आरोपी विकास बराला जब वर्णिका कुंडू का पीछा कर रहा था तो उस वक्त कुंडू की अनुभव से बात हो रही थी।
विज्ञापन


अनुभव ने अपनी गवाही में बताया है कि वर्णिका कुंडू फोन पर बता रही थी कि कोई गाड़ी उसका पीछा कर रही और उसके इरादे ठीक नहीं हैं। सप्लीमेंटरी चालान में पुलिस ने यह भी बताया है कि विकास और आशीष के ब्लड व यूरीन सैंपल से कोई कॉमन पायजन (आत्महत्या के लिए लेने वाला जहर) नहीं मिला है। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि इस केस में आरोपी के खिलाफ जो धारा लगाई गईं हैं, क्या वह सही है या नहीं। अगली सुनवाई में इस मामले में बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह काफी चर्चित मामला रहा है। आरोपी विकास बराला हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। विकास और उसके दोस्त आशीष पर हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ करने और गाड़ी का पीछा कर किडनैपिंग की कोशिश का आरोप है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को नौ अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था। पहले तो पुलिस ने छेड़खानी की मामूली धारा लगाकर दोनों को छोड़ दिया था। बाद में जब इस मामले को मीडिया ने उछाला तो पुलिस दबाव में आई और दोनों आरोपी पर किडनैपिंग की धारा लगाकर दोबारों से गिरफ्तार किया। विकास को पांच महीने बाद जमानत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed