{"_id":"653666731dc81a404e0dd1d5","slug":"vande-bharat-express-will-run-between-amritsar-to-new-delhi-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतसर और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पांच घंटे में तय करेगी 450 किमी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अमृतसर और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पांच घंटे में तय करेगी 450 किमी की दूरी
Mon, 23 Oct 2023 05:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:57 PM IST
सार
ट्रेन की समयसारिणी और हॉल्ट स्टेशन की सूची जारी हो चुकी है। अभी तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। अप और डाउन के दौरान ट्रेन को साहनेवाल स्टेशन पर भी ठहराव देने की योजना है। वहीं जालंधर सिटी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं मिलने से कई यात्रियों में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर से नई दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। इससे करीब 450 किलोमीटर का सफर महज पांच घंटे में पूरा हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुरुआती दिनों में नई दिल्ली से अमृतसर के बीच अंबाला और लुधियाना स्टेशन पर ही स्टॉपेज मिलेगा। जालंधर सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
ये ट्रेन सुबह 7:55 बजे अमृतसर से रवाना होगी और 9:32 बजे लुधियाना पहुंचेगी। दोपहर 1:05 बजे अपने गंत्वय नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 1:40 बजे यह ट्रेन चलेगी और दोपहर 3:50 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। शाम 4:59 बजे लुधियाना और शाम 6:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी और अमृतसर-नई दिल्ली रूट की पहली हाई स्पीड ट्रेन होगी। वहीं इस रूट की बाकी यात्री ट्रेनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन की समयसारिणी और हॉल्ट स्टेशन की सूची जारी हो चुकी है। अभी तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। अप और डाउन के दौरान ट्रेन को साहनेवाल स्टेशन पर भी ठहराव देने की योजना है। वहीं जालंधर सिटी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं मिलने से कई यात्रियों में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन