{"_id":"5a82bbd64f1c1ba1268ba0b5","slug":"valentines-day-celebration-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentines Day पर चंडीगढ़ में इन जगहों पर करें प्यार का इजहार, दिन बन जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentines Day पर चंडीगढ़ में इन जगहों पर करें प्यार का इजहार, दिन बन जाएगा
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का इजहार करना है, अपने वैलेंटाइन के लिए दिन को खास बनाना है तो इस जगहों पर लेकर जाएं, आपका दिन बेहद खूबसूरत बन जाएगा। वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार यूं तो गुलाबों के बीच भी होगा और पंजाब विश्वविद्यालय के कैंपस पर भी...पर इसका सेंटर प्वाइंट बनेगा हमेशा लाइम लाइट में रहने वाला अरोमा। वैलेंटाइन डे....यंगस्टर्स हों या शादीशुदा महिलाएं....सभी को अब बेसब्री से वैलेंटाइन डे का इंतजार है। एक दिन के गैप में यंगस्टर्स जहां खुद को न्यू और एक्सक्लूसिव लुक देने में लगे हैं
वहीं दूसरी ओर शादीशुदा महिलाएं ब्यूटी पैकेज लेकर खुद को संवार रही हैं। प्यार करने वाले इस दिन को कुछ खास बनाने की तैयारी में हैं। एक ओर वैलेंटाइन डे के लिए ट्राइसिटी के सैलून व्यस्त हो चुके हैं तो दूसरी ओर ज्वेलरी शॉप और परिधानों के शो रूम भी एकदम व्यस्त हैं। वहीं पार्टी के लिए भी सिटी में इंतजाम हो चुका है। चंडीगढ़ सेक्टर-22 की ज्वेलरी मार्केट में वैलेंटाइन को लेकर काफी उत्साह है। कई ज्वेलर्स ने गहनों पर आकर्षक आफर्स दिए हैं। इसमें मेकिंग चार्ज और डिस्काउंट आफर भी शामिल हैं।
चंडीगढ़ राजीव सहदेव ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर सेल बढ़ी है। लोग लाइट वेट ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। सैलून में वैलेंटाइन डे को लेकर दो हजार से लेकर दस हजार रुपये तक के पैकेज मौजूद हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली ऋचा ने बताया कि इस बार वैलेंटाइन के लिए विशेष तैयारी की गई है। इसमें चार प्रकार के लुक हैं जो कि युवा पसंद कर रहे हैं। ऋचा ने बताया कि ज्यादा फोकस बालों पर है। वरोनिका लुक, टिपिकल वैलेंटाइन लुक, रेड कारपेट लुक ज्यादा है।
विज्ञापन
वैलेंटाइन पर गुलाब की कली महंगी
वैलेंटाइन पर गुलाब देने की तैयारी की है तो गुलाब काफी महंगा हो चुका है। इसकी कीमत पिछली बार की अपेक्षा दस रुपये तक बढ़ चुकी है। पिछली बार गुलाब बीस से पच्चीस रुपये की कीमत में बिका था जबकि इस बार इसकी कीमत तीस रुपये से चालीस रुपये तक पहुंच चुकी है। चंडीगढ़ में औसतन अस्सी फ्लोरिस्ट हैं। एक फ्लोरिस्ट दिनेश ने बताया कि गुलाब की कीमत इस वजह से ज्यादा है क्योंकि यह कम आ रहा है। इसमें हिमाचल और पुणे से आया गुलाब शामिल है।
जानिए वैलेंटाइन डे का क्या हैं महत्व
‘वेलेंटाइंस डे’ का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। दरअसल रोम में तीसरी सदी में क्लॉडियस नाम के राजा का राज हुआ करता था। क्लॉडियस का मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्म हो जाती है। इसी के चलते उसने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया कि उसका कोई भी सैनिक या अधिकारी शादी नहीं करेगा। संत वैलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया और पूरे राज्य में लोगों को विवाह करने के लिए प्रेरित किया।
संत वैलेंटाइन ने अनेक सैनिकों और अधिकारियों का विवाह करवाया। अपने आदेश का विरोध देख आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन 269 को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तभी से उनकी याद में यह दिन मनाया जाता है।