फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaisakhi festival in history, Punjab news

बैसाखी स्पेशल: आज के ही दिन हुई थी यह ऐतिहासिक घटना

Thu, 13 Apr 2017 10:56 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Vaisakhi festival in history, Punjab news
बैसाखी के मौके पर हुई थी यह ऐतिहासिक घटना
इतिहास में वैशाखी  
विज्ञापन

धार्मिक दृष्टि के अलावा ऐतिहासिक रूप से भी बैसाखी का त्योहार महत्वपूर्ण है। बात है सन् 1699 की, बैसाखी के अवसर पर गुरू गोविंद सिंह जी ने सिख समुदाय को आमंत्रित किया। गुरू का अदेश मिलते ही सभी सिख समुदाय आनंदपुर साहिब के उस बड़े से मैदान में पहुंच गये जहां पर गोविंद सिंह जी ने सभा का आयोजन किया था।

गोविंद सिंह जी ने एक नंगी तलवार लेकर सिख समुदाय को संबोधित किया कि मुझे सिर चाहिए। गुरू की बात सुनते ही सभा में सन्नाटा छा गया। तभी लाहौर निवासी दयाराम खड़ा हुआ और हाथ जोड़कर बोला, “मेरा सिर हाजिर है”। गोविंद सिंह दयाराम को तंबू में ले गये और कुछ ही देर में तंबू से खून की धारा बहती नज़र आयी।
विज्ञापन


इसके बाद गोविंद सिंह फिर से मंच पर आये पुनः एक और सिर की मांग की। इस बार सहारनपुर भाई धर्मदास आगे आये। इन्हें भी तंबू में ले जाया गया और फिर तंबू से खून की धारा बह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास में वैशाखी  

Vaisakhi festival in history, Punjab news
बैसाखी के मौके पर हुई थी यह ऐतिहासिक घटना
इसके बाद क्रमशः जगन्नाथ पुरी निवासी हिम्मत राय, द्वारका निवासी मोहकम चंद और पांचवी बार बीदर निवासी साहिब चंद को तंबू में ले जाया गया और हर बार तंबू से खून की धारा बह निकली।

साहिब चंद को तंबू में ले जाने के बाद जब छठी बार गोविंद सिंह जी तंबू से बाहर निकले तो वह सभी लोग उनके साथ थे जिन्हें गुरू जी अपने साथ तंबू में ले गये थे। पांचों व्यक्ति ने कहा कि गुरू जी हमारी परीक्षा ले रहे थे, हर बार बकरे की बलि दी गयी।

इसके बाद गुरुजी ने सिख समुदाय को संबोधित करके कहा कि ये मेरे ‘पंच प्यारे’ हैं। इनकी निष्ठा से एक नए संप्रदाय का जन्म हुआ है जो खालसा कहलाएगा। खालसा की स्थापना करने के बाद गुरू गोविंद सिंह जी ने बड़ा सा कड़ाह मंगवाया। इसमे स्वच्छ जल भरा गया। गोविंद सिंह जी की पत्नी माता सुंदरी ने इसमे बताशे डाले। ‘पंच प्यारों’ ने कड़ाह में दूध डाला और गुरुजी ने गुरुवाणी का पाठ करते हुए उसमे खंडा चलाया।

ऐतिहासिक घटना

Vaisakhi festival in history, Punjab news
बैसाखी के मौके पर हुई थी यह ऐतिहासिक घटना
इसके बाद गुरुजी ने कड़ाहे से शरबत निकालकर पांचो शिष्यों को अमृत रूप में दिया और कहा, “तुम सब आज से ‘सिंह’ कहलाओगे और अपने केश तथा दाढी बढाओगे। गुरू जी ने कहा कि केशों को संवारने के लिए तुम्हे एक कंघा रखना होगा। आत्मरक्षा के लिए एक कृपाण लेनी होगी।

सैनिको की तरह तुम्हे कच्छा धारण करना पड़ेगा और अपनी पहचान के लिए हाथों में कड़ा धारण करना होगा। इसके बाद गुरू जी ने सख्त हिदायत दी कि कभी किसी निर्बल व्यक्ति पर हाथ मत उठाना।

इसके बाद से सभी सिख खालसा पंथ के प्रतीक के रूप में केश, कंघा, कृपाण, कच्छा और कड़ा ये पांचों चिन्ह धारण करने लगे। नाम के साथ ‘सिंह’ शब्द का प्रयोग किया जाने लगा। इस घटना के बाद से ही गुरू गोविंद राय गोविंद सिंह कहलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed