{"_id":"5f494b4c8ebc3e3d1769ac0e","slug":"vacant-seats-colleges-released-today-education-department-allotted-seats-chandigarh-news-pkl386123264","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में खाली सीटों की लिस्ट आज होगी जारी, शिक्षा विभाग दो सितंबर को आवंटित सीटों की लिस्ट जारी करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में खाली सीटों की लिस्ट आज होगी जारी, शिक्षा विभाग दो सितंबर को आवंटित सीटों की लिस्ट जारी करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के 12 गवर्नमेंट और प्राइवेट एडेड कॉलेजों में एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को तीसरी काउंसलिंग का नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से डीएचई वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in पर शनिवार को सभी कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड कोर्सेज में खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थी को डी-रिजर्वेशन के तहत दाखिले के लिए शनिवार सुबह 10 बजे तक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार दो सितंबर को विद्यार्थियों को एलोटेड सीट की लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं डी-रिजर्वेशन के तहत खाली सीटों पर 3 सितंबर सुबह 9 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा निदेशक रूबिन्दरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि तीसरी काउंसलिंग में दाखिले के बाद अगर कॉलेजों में सीट खाली रहती हैं तो कॉलेज अपने स्तर पर विद्यार्थी को दाखिला दे सकते हैं। इसमें कॉलेज से अनुमति के बाद जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी कॉलेजों में फीस रिफंड के लिए कर सकते हैं अप्लाई
जो विद्यार्थी सबंधित कॉलेज में मिली सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे फीस रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी कॉलेजों में फीस रिफंड के लिए डीएचई वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in पर लॉगइन कर अप्लाई करना होगा। वहीं प्राइवेट एडेड कॉलेजों के लिए संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर अप्लाई करना पड़ेगा।