पनबस में 1000 ड्राइवर और कंडक्टर पदों पर वैकेंसी, तैयार रखें ये दस्तावेज, जानें क्या है योग्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनबस में ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए पनबस में आउट सोर्सिंग के आधार पर 9 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए संबंधित डिपुओं के लिए अधिकारियों की कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
पनबस में इस समय ड्राइवरों के 429, कंडक्टरों के 406 पद खाली हैं। वर्कशाप स्टाफ की भी कमी है। इसके मद्देनजर 500 ड्राइवर और 500 कंडक्टर की भर्ती का फैसला लिया गया है।
पनबस के मैनेजिंग डायरेक्टर तेजिंदर सिंह धालीवाल की ओर जारी भर्ती संबंधी आदेश में कहा गया है कि ड्राइवर के लिए योग्यता आठवीं पास और पांच साल का हैवी ड्राइविंग का लाइसेंस व तजुर्बा होना चाहिए, जबकि कंडक्टर के लिए मैट्रिक सेकेंड डिविजन या बारहवीं और कंडक्टर का लाइसेंस आवश्यक है।
अमृतसर-1, अमृतसर-2, पठानकोट और बटाला डिपुओं के लिए भर्ती प्रक्रिया अमृतसर में 9 से 12 जुलाई तक होगी। नंगल, रोपड़, चंडीगढ़ व नवांशहर डिपुओं के लिए चंडीगढ़ स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में 15 से 18 जुलाई तक भर्ती होगी। जालंधर-1, जालंधर-2 व होशियारपुर के लिए जालंधर में भर्ती प्रक्रिया 22 से 25 जुलाई तक चलेगी।
लुधियाना, मोगा व जगराओं डिपुओं के लिए लुधियाना में भर्ती 29 जुलाई से 1 अगस्त तक की जाएगी। पट्टी, तरनतारन, फिरोजपुर व श्री मुक्तसर साहिब डिपुओं के लिए फिरोजपुर में 5 से 8 अगस्त तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। गठित की गई भर्ती कमेटियां उम्मीदवारों के दस्तावेजों की पड़ताल करके मेरिट सूचियां तैयार करेंगी, जिन पर अंतिम फैसला एक अन्य कमेटी द्वारा लिया जाएगा।
इस कमेटी में परनीत सिंह डिपो मैनेजर जालंधर-1, गुरसेवस सिंह राजपाल डिपो मैनेजर अमृतसर-2, सुभाष चंद्र डिपो मैनेजर अमृतसर-1, रछपाल सिंह डिपो मैनेजर श्री मुक्तसर साहिब, चरणजीत सिंह बराड़ डिपो मैनेजर फिरोजपुर और सुपरिटेंडेंट पंजाब रोडवेड जालंधर-2 को शामिल किया गया है।
यह कमेटी उम्मीदवारों की मेरिट सूचियों की जांच करके एक संयुक्त मेरिट सूची तैयार करेगी और उसे विभाग के मुख्य दफ्तर को सौंपा जाएगा। उसके बाद विभिन्न डिपुओं में मांग के अनुसार ड्राइवरों और कंडक्टरों के स्टेशन अलॉट किए जाएंगे।