फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uttrakhand yuva manch, blood donation camp, chandigarh

उत्तराखंड युवा मंच के रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया जोश

Tue, 29 Mar 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 29 Mar 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand yuva manch, blood donation camp, chandigarh
उत्तराखंड युवा मंच ने अमर उजाला के सहयोग से 29वें रक्तदान शिविर का आयोजन कि - फोटो : amarujala
उत्तराखंड युवा मंच ने अमर उजाला के सहयोग से 29वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया। शिविर में काफी युवाओं ने रक्तदान किया और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर में कुल 364 लोगों ने रक्तदान किया। पीजीआई के डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक मनीमाजरा के चीफ मैनेजर आरके बहल मुख्य अतिथि थे। शिविर में पार्षद गुरबख्श रावत और हीरा नेगी भी उपस्थित थीं। शिविर का संचालन मंच के पदाधिकारियों राजीव चमोली, प्रदीप सुंदरियाल, दीपक रौतेला, मदन तिवारी, विजय शर्मा, नरेंद्र रावत, धर्मपाल रावत, भगवती प्रसाद कुकशाल, राजेंद्र प्रसाद नौड़ियाल की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed