फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UTCA players will be seen playing on PU ground

पीयू के मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे यूटीसीए के खिलाड़ी

Thu, 01 Sep 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
UTCA players will be seen playing on PU ground
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों को अभ्यास और खेलने के लिए जल्द ही पंजाब यूनिवर्सिटी का मैदान मिलने जा रहा है। मैदान की देखरेख यूटीसीए करेगा। इस मैदान को लेकर यूटीसीए और पीयू के खेल विभाग में जल्द ही एमओयू साइन होने जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में बने क्रिकेट मैदान पर पीयू के खेल विभाग की ओर से पांच विकेट तैयार किए हैं। इसके अलावा अभ्यास के लिए अलग से नेट्स भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के पास फिलहाल अपना कोई मैदान नहीं हैं। इनके खिलाड़ी कैंबवाला के पास क्रिकेट मैदान, जीएमएसएसएस-26 क्रिकेट ग्राउंड, आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड, एसडी स्कूल सेक्टर-24 और डीएवी स्कूल सेक्टर-8 के मैदान का उपयोग करते हैं। पीयू की ओर से अगर उनका मैदान यूटीसीए को मिल जाता है तो खिलाड़ियों को इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed