फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Police will prepare 200 list of Criminal Records students

पीयू छात्र संघ चुनावः 200 क्रिमनल रिकार्ड वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार करेगी यूटी पुलिस

Sun, 05 Aug 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Aug 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
UT Police will prepare 200 list of Criminal Records students
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस 200 स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार करेगी जिन पर क्रिमनल केस हैं। पुलिस और पीयू के बीच जल्द ही मीटिंग की जाएगी। पीयू की शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए तैयारी की जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पुलिस की तैनाती सभी जगहों पर की गई है। सीआईडी भी सादी वर्दी में तैनात रहती है। जिन स्टूडेंट्स पर आपराधिक मामले हैं। उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से पीयू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिस्ट तैयार की जाएगी। पीयू के छात्र संघ चुनाव को लेकर 2015 से अब तक 50 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। इसमें स्टूडेंट्स से पार्किंग में मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पीयू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काउंसलिंग से ही पुलिस की तैनाती की जाती है। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इसके बाद सोई और एनएसयूआई छात्र संगठन ने अपना पैनल घोषित किया है। इसमें दोनों पार्टियों ने प्रेसीडेंट के उम्मीदवारों के ऊपर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने इलेक्शन के लिए पैनल घोषित कर दिया। इसमें प्रेसिडेंट के लिए पंकज जाखड़ का नाम है। उनके खिलाफ पटियाला में गाड़ी छीनने की घटना का मामला है। वह अभी जमानत पर बाहर है। उनकी नजदीकी गैंगेस्टर संपत नेहरा से रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई कैंपस की दूसरी स्टूडेंट पार्टी बन गई है, जिसने दागी को प्रधान लगाया है। एनएसयूआई के प्रेसिडेंट पंकज जाखड़ को 18 जनवरी 2016 को पटियाला में हुई एक गाड़ी छीनने की घटना में अर्बन एस्टेट पुलिस ने पकड़ा था। बताया जाता है कि जब उसको पकड़ा गया, उस समय भी वह संपत नेहरा के साथ ही मौजूद था। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत और गाड़ी छीनने का मामला दर्ज है।


पंकज जाखड़ का कहना है उन पर राजनीतिक कारणों के चलते पर्चा दर्ज हुआ था। इससे पहले स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने भी इकबाल प्रीत सिंह को प्रेसिडेंट का उम्मीदवार बनाया था। उन पर मार्च में 2017 पर मारपीट का मामला दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed