फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administrator Badnore Granted Permission to Tea Stall and Rehdi Hawkers to Sit on Place

चंडीगढ़ में अब चाय-पराठा, छोले-भटूरे और तंदूर वाले अपनी जगह पर ही बैठेंगे, नोटिफिकेशन जारी

Sat, 11 Jul 2020 11:40 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jul 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
UT Administrator Badnore Granted Permission to Tea Stall and Rehdi Hawkers to Sit on Place
सड़क किनारे लगने वाला खाने का स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में अब चाय, छोले भटूरे और तंदूरी रोटी बनाने वालों को अपनी जगह से नहीं हटना पड़ेगा। नगर निगम के एजेंडे पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को मुहर लगा दी। अब इन वेंडरों को उनके पहले वाले स्थान पर ही बैठने दिया जाएगा। नगर निगम ने बीते साल दिसंबर में वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया था।
विज्ञापन


इस दौरान चाय वाले जो कि अब पराठा बेचने लगे हैं, छोले भटूरे वाले और  तंदूर वालों के सामने बड़ी समस्या आ गई क्योंकि इन्हें वेंडरों की सूची में नहीं रखा गया था। वहीं चाय वालों ने भी कहा कि अब पराठा कैसे बेचेंगे। जनवरी माह की सदन बैठक में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठा था। उसके बाद टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में इन वेंडरों को एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर (ईएसपी) वेंडरों की सूची में रखने का प्रस्ताव लाया गया। उसके बाद सदन की बैठक में मुहर लगने के बाद एजेंडा प्रशासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
तंदूर वालों ने कहा कि वेंडिंग जोन में कैसे रखेंगे तंदूर
एक ओर जब वेंडरों को वेंडिग जोन में शिफ्ट किया गया था तो तंदूर वालों ने कहा वह तंदूर वेंडिंग जोन में कैसे लगाएंगे क्योंकि वेंडिंग जोन में कोई सामान रखने की अनुमति नहीं है। चाय वालों ने भी कहा कि चाय के साथ पराठा या छोले भटूरे का लाइसेंस नहीं बन रहा है। ऐसे में वह अपना व्यवसाय कैसे छोड़ें। उसके बाद ही निगम ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक में जो एजेंडा वेंडरों को ईएसपी श्रेणी में लाने के लिए लाया गया था। उस पर शुक्रवार को प्रशासक ने अंतिम मुहर लगा दी है। अब वेंडरों को समस्या नही होगी।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed