फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration set up stalls to sell potato and onion

यूटी प्रशासन के 4 और स्टॉल, सस्ते मिलेंगे आलू-प्याज

Tue, 08 Jul 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
UT administration set up stalls to sell potato and onion

चंडीगढ यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल के निर्देश पर यूटी प्रशासन शुक्रवार से शहर में चार और सेक्टरों में सस्ते आलू और प्याज बेचेगा।

विज्ञापन


प्रशासन के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार अलग अलग फेयर प्राइस शॉप्स (डिपो) में नो प्राफिट नो लॉस बेसिस पर आलू और प्याज बेचने के लिए लो प्राइस स्टाल लगाए जाएंगे। इसके बाद इन स्टालों को शहर के अन्य सेक्टरों में भी शुरू किया जाएगा और साथ ही अपनी मंडी में भी यह स्टाल लगाए जाएंगे।

शुक्रवार से जिन दुकानों में यह स्टाल खुलेंगे उनमें ठाकुर किरयाना स्टोर, मौली जागरां, एसएस जनरल स्टोर, सुपर मार्केट, सेक्टर-46, एकनूर किरयाना स्टोर, सेक्टर-37 और लक्ष्मी सेल्फ हेल्प ग्रुप, मकान नंबर 393, ईडब्लूएस फ्लैट्स, धनास शामिल हैं।
विज्ञापन


आलू और प्याज बेचने के लिए मोबाइल वैन सेवा भी

UT administration set up stalls to sell potato and onion

यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्याज और आलू को कम दाम पर बेचने के लिए कदम उठाने चाहिए और साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आलू और प्याज की जमाखोरी न हो।

पाटिल ने जहां शहर के अलग अलग हिस्सों में चार और स्टाल शुरू करने को कहा वहीं आलू और प्याज बेचने के लिए मोबाइल वैन सेवा भी शुरू करने को कहा। पाटिल ने अधिकारियों को  आलू और प्याज के खुदरा और थोक रेटों का रिकार्ड रखने और इनके स्टाक का रजिस्टर रखने को भी कहा।

साथ ही प्रशासक ने पुलिस विभाग को जमाखोरी चेक करने के लिए औचक चेकिंग करने की बात कही। इसके लिए उन्हें सिविल ड्रेस में जाना होगा। साथ ही रेट चेक करने को भी कहा।

नजर रखने को सब डिवीजनल कमेटियां बनीं

UT administration set up stalls to sell potato and onion

बैठक में एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के संयुक्त सचिव बलबीर सिंह ढोल ने प्रशासक को बताया कि वह पहले से ही इस दिशा में काम कर रहे हैं। डोल ने बताया कि प्याज की सप्लाई राजस्थान, इंदौर, नासिक से आ रही है।

आने वाले दिनों में प्याज की सप्लाई और बढ़ जाएगी। इसी तरह से आलू की सप्लाई भी नियमित तौर पर आ रही है। उन्होंने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी को चेक करने के लिए तीन अलग अलग अलग सब डिवीजनल कमेटियां बनी हैं।

बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव एमपी सिंह के अलावा वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, गृह सचिव अनिल कुमार, एसडीएम साउथ कशिश मित्तल, एसडीएम ईस्ट दानिश अशरफ, एसएसपी डॉ.एसएस गिल के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे। ध्यान रहे कि पिछले सप्ताह भी पाटिल ने आलू और प्याज के दाम को नियंत्रित करने के लिए बैठक बुलाई थी।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर दानिश अशरफ ने बताया कि प्रशासक के निर्देश पर हम शुक्रवार से चार अलग अलग सेक्टरों में फेयर प्राइस शाप्स में आलू और प्याज के लो प्राइस स्टाल शुरू कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य सेक्टरों और अपनी मंडी में भी हम स्टाल लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed