फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration Orders Regarding Sticker on Vehicles by Government Officers and Judges

आदेशः चंडीगढ़ में सरकारी अफसर और जज ड्यूटी के समय लगा सकेंगे स्टीकर-फ्लैग और नेम प्लेट

Fri, 07 Feb 2020 12:34 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Feb 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
UT Administration Orders Regarding Sticker on Vehicles by Government Officers and Judges
वाहनों पर लगे स्टीकर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ के अफसर और जज अब सरकारी ड्यूटी के समय स्टीकर, फ्लैग और नेम प्लेट लगा सकेंगे। प्रशासन की तरफ से आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी नेम प्लेट लगाने की छूट प्रदान की गई है। मोहाली और पंचकूला से आने वाली गाड़ियों का चंडीगढ़ में चालान किया जाए या नहीं, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेगा। वहीं, शहर के अफसर और जज अब सरकारी ड्यूटी के समय स्टीकर, फ्लैग और नेम प्लेट लगा सकेंगे।  यूटी प्रशासन के अधिकारियों में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद से असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन


इसको लेकर यूटी प्रशासन की तरफ से वीरवार को कई आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों में कहा गया है कि किसी भी सरकारी व निजी गाड़ी पर कोर्ट, आर्मी, एयरपोर्ट, नेवी, पुलिस, प्रेस आदि शब्द नहीं लिखे जा सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी सरकारी और निजी गाड़ी पर चेयरमैन, वाइस चेयरमैन जैसे पदों का उल्लेख भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जारी किए गए तीसरे आदेश में यह कहा गया है कि किसी भी सरकारी गाड़ी पर ‘गवर्नमेंट और यूटी प्रशासन’ लिखा जा सकता है, अगर वह गाड़ी सरकारी ड्यूटी दे रही हो। चौथे आदेश में कहा गया है कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एडीशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड अपने पद नाम यानी नेम प्लेट को लगा सकते हैं, यदि वह किसी आपातकालीन स्थिति में सेवाएं दे रहे हों।

यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के सुपरिंटेंडेंट ट्रांसपोर्ट की तरफ से जारी किए गए हैं। आदेशों की कॉपी होम सेक्रेटरी, सेक्रेटरी पर्सोनल, नगर निगम कमिश्नर, चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, ट्रैफिक एसएसपी, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सेक्रेटरी व अन्य विभागों को जारी किए गए हैं।

चालान बुक में स्टीकर/नेमप्लेट के चालान का कॉलम ही नहीं
हैरानी की बात यह है कि ट्रैफिक पुलिस की चालान बुक में वाहनों पर लगे स्टीकर के चालान काटने का कॉलम ही नहीं है। पुलिस कर्मचारी ‘अदर आफेंस’ के कालम में टिक करके इस तरह के चालान काट रहे हैं। वहीं, शहर में अभी भी पुलिस समेत कई अन्य विभागों की गाड़ियों पर पद, विभाग और नेम प्लेट के स्टीकर लगे हैं। पुलिस और अन्य डिपार्टमेंट के अलावा अधिकारियों के प्राइवेट वाहनों पर अभी भी स्टीकर लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed