फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UPSC exam: The examinees said - the questions asked from the syllabus itself, the question paper was correct

यूपीएससी परीक्षा : परीक्षार्थी बोले- पाठ्यक्रम से ही पूछे गए प्रश्न, ठीक ठीक ही रहा प्रश्नपत्र

Mon, 06 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
UPSC exam: The examinees said - the questions asked from the syllabus itself, the question paper was correct
सेक्टर-16 के गवर्नमेंट स्कूल से यूपीएस का एग्जाम देकर आते छात्र। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में रविवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) प्रीलिम्स की परीक्षा हुई। दो शिफ्टों में आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। शहर में परीक्षा को सुविधाजन तरीके से आयोजित कराने के लिए कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा का स्तर ठीक था। इस प्रश्नपत्र को न आसान कहा जा सकता है और न ही अधिक कठिन। परीक्षार्थियों ने बताया कि सारे प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र पर सुबह 9.20 बजे तक प्रवेश दिया गया। कोरोना संबंधित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करवाई गई। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चला। इस परीक्षा में चंडीगढ़ के परीक्षार्थियों के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भी परीक्षार्थी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

परिजन करते रहे इंतजार
परीक्षार्थियों के साथ आए उनके परिजन परीक्षा केद्रों के बाहर 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बच्चों का इंतजार करते दिखे। चिलचिलाती धूप में गर्मी से निजात पाने के लिए वहां पेयजल ही एकमात्र सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed