{"_id":"6624549c1043fe37f6076fc7","slug":"uproar-regarding-vacant-space-in-sector-19-engineering-department-team-returned-after-peoples-protest-chandigarh-news-c-16-pkl1043-403351-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-19 में खाली जगह को लेकर बवाल, लोगों के विरोध के बाद लौटी इंजीनियरिंग विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-19 में खाली जगह को लेकर बवाल, लोगों के विरोध के बाद लौटी इंजीनियरिंग विभाग की टीम
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में शनिवार को शाम के समय एक खाली जगह को लेकर काफी बवाल हुआ। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी फेंसिंग करने पहुंचे थे लेकिन लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर एरिया एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी पहुंच गए। काफी देर तक बहस चलती रही लेकिन शिकायत की कॉपी न होने और लोगों के विरोध के बाद टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।
सेक्टर-19ए स्थित प्लॉट नंबर-217 के सामने एक खाली जगह है, जो चंडीगढ़ प्रशासन की है लेकिन पिछले काफी समय से नीलामी नहीं होने की वजह से वह खाली पड़ी है। लोगों का कहना है कि आसपास कोई अन्य पार्किंग की जगह नहीं होने की वजह से इलाके के लोग पिछले कई साल से वहां पर गाड़ी खड़ी करते हैं। शनिवार को शाम करीब चार बजे इंजीनियरिंग विभाग के जेई व कई कर्मचारी खाली जगह पर पहुंचे और उसकी फेंसिंग करने की तैयारी करने लगे। यह देख लोगों ने विरोध किया। पूछा कि किसके आदेश पर वह ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें डीसी की ओर से प्रशासन के चीफ इंजीनियर को भेजे गए एक पत्र की कॉपी दिखाई गई, जिसमें लिखा था कि उनके पास सेक्टर-19 के निवासियों की शिकायत आई है। जिसके अनुसार खाली जगह पर दिनभर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। हॉर्न बजते रहते हैं। लोगों ने जब मौके पर पहुंचे जेई से पूछा कि यह शिकायत किसकी तरफ से की गई है तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। लोगों ने शिकायत की कॉपी भी मांगी लेकिन विभाग के कर्मचारी दिखा नहीं पाए। मौके पर स्थानीय पार्षद अनूप गुप्ता, कांग्रेस के हरमेल केसरी व आम आदमी पार्टी नेता व रिटायर्ड डीएसपी विजयपाल सिंह, एरिया एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी भी पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी बहस भी हुई। लोग अपनी गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हो गए। हालांकि, बढ़ते विरोध को देखते हुए विभाग की टीम वापस लौट गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासक को दी शिकायतआसपास रहने वाले कई लोगों ने मौके पर ही प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित व डीसी को एक पत्र लिखा जिसमें कहा कि सेक्टर-19 के एक निवासी की तरफ से गलत और भ्रामक शिकायत दी गई है। यहां अभी कोई नहीं रहता है और निर्माण का काम चल रहा है। लिखा कि अगर इस जमीन की फेंसिंग कर दी जाएगी तो गाड़ियां सड़कों पर खड़ी होंगी और रोजाना जाम लगेगा। आगे लिखा कि उक्त मकान में रहने वाले व्यक्ति एक प्रभावशाली हैं, जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस शिकायत की कॉपी नगर निगम की आयुक्त, मेयर कुलदीप कुमार, स्थानीय पार्षद अनूप गुप्ता और एसएसपी को भी की गई है। स्थानीय पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों की तरफ से दी गई सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। इलाके के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही विभाग को कोई कदम उठाना चाहिए।