फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar in Congress meeting... Annoyed workers said - tell me why my ticket was cut

कांग्रेस की बैठक में हंगामा... खीझे कार्यकर्ता बोले- बताइए मेरा टिकट क्यों काटा

Thu, 09 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Congress meeting... Annoyed workers said - tell me why my ticket was cut
चंडीगढ़। कांग्रेस भवन में हंगामा काफी बढ़ गया जब टिकट के चाहवानों ने अपने टिकट काटे जाने का कारण पूछा। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने उन कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिन्होंने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी और टिकट नहीं मिली। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसमें रामचरण गुप्ता, अजय जोशी, ममता राणा, धर्मवीर सहित कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। इस बैठक में समन्वयक राजेंद्र राणा, अभिषेक दत्त, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला, मनीष बंसल सहित कई बड़े नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिन्हें टिकट नहीं मिली, उनका उबाल देखकर मंच पर बैठे पार्टी के नेता भी हैरान थे। उसी वक्त कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेेंस भी बुलाई थी। कांग्रेस भवन के हॉल में पत्रकार भी थे। जब हंगामा शुरू हुआ तो पत्रकारों को दूसरे कमरे में जाने को कहा गया।
विज्ञापन

टिकट के चाहवानों ने अपनी बात कहते हुए पार्टी की बैठक में अपना तेवर कड़े करते हुए कहा कि जो लोग वर्षो से अपना जीवन पार्टी में लगाया, लेकिन जूनियरों को टिकट दिया गया। प्रचार करने, धरना में लोगों को एकत्र करने के लिए काम करें, लेकिन जब टिकट की बारी आए तो दूसरे को दिया जाए। यह कब तक चलेगी। पार्टी के नेता सभी कुछ ध्यान से सून रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की बैठक में हुई कहा सुनी पर जब प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार जैसी होती है, जिन्हें टिकट नहीं मिला उनका निराश होना स्वभाविक है। पार्टी के समर्थित कार्यकर्ता हैं। वे सही बोल रहे थे, लेकिन 190 दावेदारों में से 35 उम्मीदवारों का ही चयन करना था। इस स्थिति में कार्यकर्ताओं का रोष स्वभाविक होता है। कार्यकर्ता मान गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed