फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Update of Ludhiana loot, ludhiana police in kotkapura

Ludhiana Loot: लुधियाना पुलिस ने कोटकपूरा में दबोचे तीन बदमाश, करोड़ों की लूट में शामिल होने की आशंका

Mon, 12 Jun 2023 08:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 08:56 AM IST
सार

मुल्लापुर टोल प्लाजा तोड़कर फरार होने के बाद से लुधियाना पुलिस द्वारा इनका पीछा किया जा रहा था। कोटकपूरा के एक घर से काबू करके पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Update of Ludhiana loot, ludhiana police in kotkapura
लुधियाना से करोड़ाें की लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना पुलिस ने फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में प्रेम नगर के एक घर में छिपे तीन नौजवानों को पकड़ा है। इन तीनों के लुधियाना में पौने नौ करोड़ की लूट मामले में शामिल होने की आशंका है। मुल्लापुर टोल प्लाजा तोड़कर फरार होने के बाद से लुधियाना पुलिस द्वारा इनका पीछा किया जा रहा था। कोटकपूरा के एक घर से काबू करके पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लुधियाना में एटीएम मशीनों में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के दफ्तर से 8.490 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। लूटकांड को अंजाम देने वाले आरोपी दो गाड़ियों, दो मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। कुछ व्यक्ति वाहनों की रक्षा के लिए खड़े हो गए जब आरोपी लूट कांड को अंजाम देकर आए तो गाड़ियां पहले ही तैयार रहे, लेकिन आरोपी कैश वैन ही उड़ा कर ले आए।

सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए लुटेरों ने मेन रोड का रास्ता ही नहीं अपनाया, वह मेन रोड की बजाए ग्रामीण इलाकों से गए थे। कुछ लुटेरे गाड़ी उड़ा केर ले गए तो बाकी लुटेरों ने उसी के पीछे अपने वाहन लगा लिए और मुल्लापुर दाखा के पास गांव पंडोरी के नजदीक आरोपी खाली कैश वैन छोड़ कर उसमें सुरक्षा कर्मचारियों को लूटे हुए हथियार छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा के गांव पंडोरी के पास खाली गाड़ी मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई। कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में कई टीमें तैयार की है। काऊंटर इंटेलीजेंस की टीम भी इस मामले में जांच कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस सीसीटीवी कैमरे की चेक करते करते कई क्लू ले चुकी है। मगर आरोपी कौन है कहां है और किस तरफ भागे है इस का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस दो दिन बाद भी दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

मुल्लापुर दाखा से आगे चौकीमान टोल प्लाजा के बेरियर तोड़े
जांच के दौरान कमिश्नरेट टीम जांच करते हुए मुल्लापुर दाखा से आगे चौंकीमान टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि साढ़े तीन से चार बजे के बीच दो गाड़ियों ने टोल बैरियर तोड़ा था। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने गाड़ियां रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की गाड़ियों की रफ्तार ही इतनी थी कि कर्मचारी गाड़ी रोक ही नहीं पाए। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो गाड़ियों की रफ्तार के कारण नंबर पता नहीं चल पाए। जिससे आशंका यह है कि आरोपियों ने गाड़ियों के नंबर नोट न हो इसके लिए गाड़ियां तेज भगाई। सूत्र बताते है कि टोल प्लाजा पार करने के बाद आरोपियों ने एक छोटे से ढाबे पर चाय भी पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed