फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unity of jat and khap panchayat for jat reservation movement in haryana

आरक्षण के मुद्दे पर जाटों के समर्थन में उतरीं खाप

Tue, 14 Apr 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 14 Apr 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
unity of jat and khap panchayat for jat reservation movement in haryana

आरक्षण को लेकर जाट संगठन व खाप पंचायतें एकजुट हो गई हैं। उन्होंने 3 मोर्चो पर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। संसद में जाट समुदाय के सांसद, कोर्ट में वकील व सड़क पर समाज संघर्ष करेगा।

विज्ञापन


रविवार को यहां छोटूराम धर्मशाला में प्रदेशभर से पहुंचे खाप प्रतिनिधि व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब जाट आरक्षण संघर्ष समिति समाज की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। इसके बाद 11 मई को जंतर-मंतर पर धरना दे आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन


हुड्डा खाप के प्रतिनिधि जिले सिंह हुड्डा की ओर से बुलाई गई बैठक में मलिक खाप के प्रधान बलजीत सिंह मलिक, कालीरमन खाप प्रतिनिधि घासी राम कालीरमन, हुड्डा खाप के महासचिव धर्मपाल हुड्डा, श्योराण खाप के प्रतिनिधि प्रो. अत्तर सिंह श्योराण, गुलिया खाप प्रतिनिधि इंद्रावती, कैप्टन चांद राम, फौगाट खाप प्रतिनिधि प्रोफेसर आत्मानंद देशवाल, दहिया खाप प्रधान प्रताप सिंह दहिया, रोहतक-84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, सिवाच खाप से बलजीत सिवाच, नांदल खाप प्रधान बलराज नांदल और धनखड़ खाप से डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर ये कहना है खाप प्रतिनिधियों का

unity of jat and khap panchayat for jat reservation movement in haryana

जाटों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता
अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी। खाप प्रतिनिधि व जाट संगठनों के पदाधिकारी एक हो जाएं। साबित कर दो की अब जाट समाज को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।
-प्रताप दहिया, प्रतिनिधि दहिया खाप

हमें पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी
युवाओं को समझाओ कि आरक्षण का फायदा न केवल नौकरियों, बल्कि दाखिलों, प्रमोशन व दूसरी सरकारी योजनाओं में भी है। अगर आज हक नहीं मिला तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी।
-घासीराम, प्रतिनिधि कालीरमण खाप

कांग्रेसी, न भाजपाई हम तो जाट हैं
सरकारें किसकी कितनी होती है, यह सब देख चुके हैं। हम कांग्रेसी हैं न भाजपाई, हम पहले जाट हैं। एकजुट होकर आरक्षण के लिए आंदोलन खड़ा किया जाए। समिति पहले ही अपने स्तर पर संघर्ष करती रही है और आगे भी सभी को साथ लेकर चलने के लिए तैयार है।
-भगत सिंह दलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति।

तीन मोर्चो पर लड़ेंगे लड़ाई
जाट समाज हक लेने के लिए 3 मोर्चो पर लड़ाई लड़ेगा। संसद व सरकार में जाट समुदाय के मंत्री व सांसद, सुप्रीम कोर्ट में वकील और सड़क पर समुदाय। हक मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
-बलजीत मलिक, अध्यक्ष गठवाला खाप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed