फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unit of Talwandi Sabo Plant will start power generation in two days

पंजाब : तलवंडी साबो प्लांट का यूनिट दो दिनों में शुरू करेगा बिजली उत्पादन

Sun, 11 Jul 2021 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 01:24 AM IST
सार

  • चीन से मरम्मत के लिए स्पेयर पार्ट्स की हुई सप्लाई, जल्द पहुंचेंगे प्लांट

विज्ञापन
Unit of Talwandi Sabo Plant will start power generation in two days
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में गहराए बिजली संकट के बीच राहत कुछ उम्मीद जगी है। उत्तर भारत के सबसे बड़े पंजाब स्थित 1980 मेगावाट क्षमता के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट के दो दिन में बिजली उत्पादन शुरू करने की संभावना है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यूनिट की मरम्मत के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स की चीन से सप्लाई की जा चुकी है। यह जल्द प्लांट में पहुंच जाएंगे। इसके तुरंत बाद यूनिट की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट शुक्रवार शाम को ठप पड़ गया था। प्लांट का एकमात्र चालू यूनिट भी तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया था। यह यूनिट पहले ही 50 फीसदी क्षमता पर चल रहा था। जबकि प्लांट के दो यूनिट पहले ही बंद पड़े थे।
विज्ञापन


आयात कोयले पर पाबंदी खराबी का कारण
तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के बंद हो जाने से पावरकॉम को तगड़ा झटका लगा था। एकदम से बिजली आपूर्ति में बड़ी कमी से डिमांड पूरा न कर पाने से घरेलू खप्तकारों को अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों को पूरे आठ घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है, लेकिन अब तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के एक यूनिट के अगले दो दिनों में चालू होने की संभावना से बिजली संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहिरों के मुताबिक प्लांट के यूनिटों में तकनीकी खराबी आने का बड़ा कारण आयात कोयले पर पाबंदी है। क्योंकि भारत की खदानों से मिल रहे कोयले की गुणवत्ता ऐसी नहीं है, कि वह आयात कोयले का विकल्प बन सके।

रोपड़ प्लांट का खराब यूनिट नहीं हो सका चालू
उधर, रोपड़ थर्मल प्लांट का 210 मेगावाट क्षमता वाला तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा यूनिट शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका। इस यूनिट की ब्वायलर ट्यूब में लीकेज है। दावा किया जा रहा था कि शनिवार सुबह तक यह यूनिट बिजली उत्पादन शुरू कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस कारण बिजली आपूर्ति में कमी रही।

उपभोक्ताओं को करना पड़ा कटों का सामना
बिजली की मांग और सप्लाई में शनिवार को भी 2500 मेगावाट से ज्यादा के अंतर के चलते घरेलू उपभोक्ताओं को कटों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसानों को भी छह से सात घंटे बिजली मिली, जबकि वादा आठ घंटे का है।
 

उद्योगों को 100 केवीए तक लोड चलाने की अनुमति

पंजाब के औद्योगिक खपतकारों की निरंतर मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने शनिवार देर शाम जनरल श्रेणी के बड़े उद्योगों पर लगाई पाबंदियों में छूट दे दी। इस तहत उद्योगों को अब 100 केवीए तक लोड चलाने की अनुमति दी गई, जबकि पहले दी छूट सीमा 50 केवीए तक थी। गौरतलब है कि उद्योगपतियों की ओर से लगातार शिकायत की जा रही थी कि पावरकाम की ओर से बिजली संकट के मद्देनजर लगाई पाबंदियों से उनका रोजाना बड़ा नुकसान हो रहा है।

छूट से सिस्टम पर बढ़ेगा 600 मेगावाट का लोड
पावरकाम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद ने इस संबंधी जानकारी देते माना कि इस छूट से पावरकाम के सिस्टम पर 600 मेगावाट का लोड बढ़ जाएगा। जिस कारण पावरकाम के लिए बिजली की मांग को पूरा करना और मुश्किल होने जा रहा है।

आज 752 मेगावाट बिजली खरीदेगा पावरकाम
सीएमडी ने खुलासा किया कि बढ़े लोड के कारण पावरकाम ने रविवार को 752 मेगावाट बिजली बाहर से खरीदने का प्रबंध किया है। यह बिजली 3.08 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदी जाएगी। सीएमडी ने माना कि मानसून में देरी और खेतीबाड़ी सैक्टर कारण पंजाब में बिजली की मांग काफी बढ़ी है। ऊपर से तलवंडी साबो प्लांट बंद पड़ गया और उधर हाइड्रो पावर स्टेशनों से भी बिजली सभप्लाई में बड़ी कटौती से बिजली आपूर्ति में कमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed