फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Records: within 24 hours became first woman police station

पुलिसकर्मियों ने 24 घंटे में बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 31 Aug 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Aug 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Unique Records:  within 24 hours became first woman police station

महज 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना डाला कि सभी चौंक गए। दरअसल रक्षा बंधन पर चंडीगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहला महिला थाना खोला गया।

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने सेक्टर-17 में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने रहस्योद्घाटन करते हुए बताया कि उनके कहने पर महज 24 घंटे के भीतर शहर में पहला महिला थाना खोल दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने चूंकि रिकॉर्ड समय में यह काम कर दिखाया, इसलिए वह अधिकारियों की हर मांग को पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस को भी उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाली किसी महिला से अभद्रता से पेश नहीं आया जाएगा। इस पर एसएसपी डाक्टर सुखचैन सिंह ने गिल ने विश्वास दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

6 माह में दो और महिला थाने खोले जाएंगे

Unique Records:  within 24 hours became first woman police station

एडवाइजर ने कहा कि शहर में छह माह में दो और महिला थाने खोले जाएंगे। इनमें से एक सेक्टर-22 में और दूसरा सेक्टर-52 में होगा। इनके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है।

इस मौके पर उन्होंने सभी एसएचओ, चौकी और बीट प्रभारियों से अपील की कि वे शहर में ऐसा माहौल बनाएं कि महिलाएं बेखौफ घूम सकें।
 
शहर में बनेंगे पांच नए थाने: सेक्टर-17 में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आईजीपी आरपी उपाध्याय ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पांच नए थाने खोलने की प्लानिंग है।

इसकी मंजूरी के लिए फाइल अधिकारियों के पास भेज दे गई है। उन्होंने बताया कि यह पांच थाने मनीमाजरा, मौलीजागरां, आईटी पार्क, सारंगपुर और सेक्टर-49 में खुलेगा।

उन्होंने कहा कि जैसे ही फाइल को मंजूरी मिलेगी इस पर अमल शुरू हो जाएगा। इस दौरान डीआईजी एएस चीमा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह में पुलिस जवानों के साथ शहरवासी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed