फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Marriage, Love Story, Karva Chauth, Boy Tied in Knot with Disable Girl

अनोखा विवाहः इलाज कराते समय दिव्यांग युवती से हुआ प्यार, गोद में लेकर लिए 7 फेरे

Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Thu, 25 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Unique Marriage, Love Story, Karva Chauth, Boy Tied in Knot with Disable Girl
अनोखी शादी
प्रेम भावना और समर्पण का जीता-जागता उदाहरण देखिए। इलाज कराते समय युवक को दिव्यांग युवती से प्यार हुआ, और उसने उसे गोद में उठाकर सात फेरे ले लिए। युवक ने अपने माता-पिता के विरोध के बावजूद दिव्यांग प्रेमिका से शादी रचा ली। जहां कुम्हरान मोहल्ला निवासी अमित 10वीं पास है और वेल्डिंग का काम करता है।
विज्ञापन


वहीं लड़की रानू बीए-बीएड पास है और दिव्यांग है, उसके हाथ व पैर काम नहीं कर रहे। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने बुधवार को सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट में प्रेम विवाह रचा लिया। अमित ने कहा कि इस फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे, लेकिन यह फैसला उसने और रानू ने मिलकर लिया है। उनको जिंदगी बितानी है और दोनों अपने फैसले से खुश हैं।  
विज्ञापन


यूं हुआ दोनों में प्यार
अमित ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। इसी काम से एक बार वह सेवक सभा अस्पताल में वेल्डिंग करने गया था। वहां पर रानू दाखिल थी, जिसके पास उसकी मदद के लिए कोई नहीं था, क्योंकि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। ऐसे में इंसानियत के नाते वह उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में रुक गया और लगातार उसकी देखभाल करने लगा, इससे वह ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह उसे अन्य कई स्थानों पर भी चेकअप के लिए लेकर गया। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रामा कांप्लेक्स परिजात चौक स्थित कार्यालय में एक सादे समारोह में दोनों की शादी को संपन्न कराया।

गोद में उठाकर लिए फेरे

Unique Marriage, Love Story, Karva Chauth, Boy Tied in Knot with Disable Girl
अनोखी शादी
विवाह फिल्म में जिस प्रकार हीरो एक हादसे में जल चुकी अपनी प्रेमिका को गोद में उठाकर फेरे लेता है, कुछ इसी तरह अमित ने भी अपनी प्रेमिका रानू को गोद में उठाकर फेरे लिए। पंडित मंत्रोच्चारण करता रहा और अमित रानू को गोद में उठाकर फेरे की रस्म पूरी करता रहा। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई इन दोनों के प्यार की तारीफ कर रहा था।  

यह अपने आप में एक अनोखी शादी है और इसे ट्रस्ट द्वारा संपन्न कराया गया। प्रेम विवाह का असली उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लड़के अमित व लड़की रानू ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया है, जो सराहनीय है। लड़की के माता-पिता नहीं हैं और अमित ने लड़की के दिव्यांग होते हुए उसका सहारा बनकर हिम्मत का काम किया है।  
- संजय चौहान, चेयरमैन, सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट

संस्था ने किया नवविवाहित को सम्मानित

Unique Marriage, Love Story, Karva Chauth, Boy Tied in Knot with Disable Girl
अनोखी शादी
एक अनूठी मिसाल कायम करने के लिए सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अमित-रानू को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन संजय चौहान, वाइस चेयरमैन जगदीश गुर्जर, महासचिव राजकुमार जाटव, कपिल भारद्वाज कैशियर, सुरेंद्र खटक  सलाहकार, अंजू जांगड़ा काउंसलर व सरोज गौरा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

चेयरमैन संजय चौहान ने बताया कि उनकी संस्था प्रेमी जोड़ों का विवाह हिसार के सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के रामा कॉम्पलेक्स परिजात चौक स्थित कार्यालय में करवाती है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज से ऑनर किलिंग, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या व जातिगत भेदभाव को रोकना है। उनकी संस्था पिछले लंबे समय से अंतरजातीय विवाह व प्रेम विवाह करवा रही है।

अब तक लगभग 311 जोड़ों का विवाह संस्था द्वारा करवाया जा चुका है। ट्रस्ट की ओर से ऑनरकिलिंग को रोकने के लिए इसकी सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed