फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique marriage at bhiwani

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ी भीड़

Tue, 28 Apr 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 28 Apr 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
unique marriage at bhiwani

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव गुजरानी का युवक अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से शेखपुरा (हांसी) के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर ने जैसे ही गांव पहुंचकर गांव के चारों ओर चक्कर लगाया तो ग्रामीण और महिला हेलीकॉप्टर को देखने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते दूल्हे के हेलीकॉप्टर को देखने वालों की खासी भीड़ जमा हो गई।

गांव गुजरानी निवासी सुरेश की शादी शेखपुरा निवासी रोहताश सिंह की पुत्री बीना के साथ होनी तय हुई है। ठेकेदारी का कार्य करने वाले दूल्हे के पिता रामनिवास ने बताया कि सुरेश की बचपन से ही हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लाने की इच्छा थी, इसकी इच्छा के अनुसार ही दुल्हन को लाने के लिए हेलीकॉप्टर शादी में लाया गया।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता रामनिवास ने बताया कि गांव गुजरानी में हेलीकॉप्टर उतारने के  लिए उपायुक्त भिवानी की अनुमति ली गई थी। दूल्हे के भाई विनोद कुमार ने बताया की सुरेश व बीना ने दोनों ने बीए की हुई है। इस दौरान गुजरानी चौकी इंचार्ज सुरजभान व हैंड कांस्टेबल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed