फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique dressup fashion show in zirakpur mohali

...जब गत्ते से बने कपड़े पहनकर रैंप पर उतरी मॉडल, तस्वीरें

Sun, 20 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Unique dressup fashion show in zirakpur mohali
गत्ते से बने कपड़े पहनकर रैंप पर उतरी मॉडल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 45वीं कांफ्रेंस ऑफ फेडरेशन ऑफ कोरूगेटिड बाक्स मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 
विज्ञापन


इसके माध्यम से विदेशी मेहमानों को हिमाचल व पंजाब की संस्कृति से रू-ब-रू होने का मौका मिला। आमतौर पर किसी फैशन शो में कपड़ों के डिजाइन को फैशन डिजाइनर पेश करते हैं, लेकिन यहां आयोजित रैंप वाक में गत्ते से बने हुए परिधान पहनकर मॉडल्स रैंप पर उतरीं। 
विज्ञापन


अली ब्रदर्ज के गीतों पर झूमे मेहमान
कार्यक्रम की प्रोड्यूसर व निदेशक दामिनी के नेतृत्व में यहां पहुंचे सूफी गायक अली ब्रदर्स ने देर रात तक अपने गीतों के माध्यम से देश-विदेश से यहां पहुंचे उद्यमियों का मनोरंजन किया। इससे पहले पंजाब की मशहूर गतका पार्टियों ने जहां साहसिक कार्यक्रम पेश किया, वहीं हिमाचल से आए हुए नाटी कलाकारों ने विदेश से आए उद्यमियों को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू करवाया। इस मौके पर उद्यमियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन व गगन कपूर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर बने हिमाचल तो सरदाना बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Unique dressup fashion show in zirakpur mohali
गत्ते से बने कपड़े पहनकर रैंप पर उतरी मॉडल - फोटो : अमर उजाला
कपूर बने हिमाचल तो सरदाना बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
जीरकपुर। देशभर के कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स की वार्षिक बैठक में जहां हिमाचल के गत्ता उद्योगपति गिरीश सरदाना को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, वहीं हिमाचल इकाई ने फिर से गगन कपूर को प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया। तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान रविवार को यहां संगठनों के वार्षिक चुनाव भी हुए।

इसमें हिमाचल प्रदेश कोरूगेटिड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के करीब 250 सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार गगन कपूर को हिमाचल का अध्यक्ष चुना। कपूर वर्ष 2006 से संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। देशभर के करीब 4200 डैलीगेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से हिमाचल के कालाअंब के प्रसिद्ध उद्योगपति गिरीश सरदाना को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। दोनों अध्यक्षों द्वारा बहुत जल्द अपनी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed