फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Car, Punjab University UIET Students Invented Formula Racing Car

बिना गियर बदले हवा से बातें करेगी ये फॉर्मूला रेसिंग कार, बेहद हल्की और ऑटोमेटिक कंट्रोल

Mon, 11 Nov 2019 12:07 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Unique Car, Punjab University UIET Students Invented Formula Racing Car
रेसिंग कार - फोटो : अमर उजाला
कारें तो बहुत हैं और उनके शौकीन भी। कंपनियां भी कारों में नई-नई खूबियां परोस रही हैं। उन्हीं में से कुछ होती हैं फॉर्मूला रेसिंग कार। यह रेसिंग प्रतियोगिता जीतने के लिए प्रयोग होती हैं। देश-दुनिया में बड़ी-बड़ी कंपनियां यह कारें बनाती हैं। इसका प्रारंभिक चरण फॉर्मूला स्टूडेंट रेंसिग कार होता है। इंजीनियरिंग के कई विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के जरिए रेसिंग कार तैयार करते हैं।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी यूआईईटी में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थियों ने एक फॉर्मूला रेसिंग कार तैयार की और सफलता मिलने के बाद अब उसका अपग्रेड वर्जन ला रहे हैं। यह रेसिंग कार देखते ही देखते 120 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी। बिना गियर बदले ही यह दौड़ेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी यूआईईटी के विद्यार्थियों ने इसी साल ये फॉर्मूला स्टूडेंट रेसिंग कार तैयार की थी।
विज्ञापन


इस कार में बेसिक इंजीनियरिंग का प्रयोग करके तमाम चीजें शामिल की गईं। यह कार भी 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कोयंबटूर में आयोजित प्रतियोगिता में इस कार ने देशभर के प्रतिभागियों में से 13वां स्थान पाया। खूबियों में यह कार पांचवें स्थान पर आई। पहली कार की सफलता के बाद यही विद्यार्थी अब वर्ष 2020 की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका उद्देश्य यह है कि ऐसी कार तैयार करना, जो अब तक की कारों से बिल्कुल अलग हो। इसके लिए पंजाब यूनिवर्सिटी से भी विद्यार्थी कुछ फंड लेंगे और कुछ अपने स्रोत से जुटाएंगे। मालूम हो कि पहली रेसिंग कार इन्हीं विद्यार्थियों ने सात लाख में तैयार की थी। इसमें दो लाख रुपये का सहयोग पंजाब यूनिवर्सिटी ने दिया था।

ये होंगी नई कार में खूबियां

- लाइट वेट
- ईको कंट्रोल्ड इंजन
- 390 सीसी का इंजन
- ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम
- 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
- पांच से छह फीट हाइट

शुप्रा का आयोजन नोएडा में

शुप्रा की ओर से रेसिंग कार कंपीटिशन नोएडा में जुलाई 2020 में कराया जाएगा।। इस प्रतियोगिता में देशभर के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों अपने द्वारा बनाई गईं फॉर्मूला कार संग भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कार को 60 किमी चलाना होता है। पांच किमी का एक राउंड होगा। उसी के 12 चक्कर लगाने होंगे। यदि 12 राउंड के दौरान गाड़ी बिल्कुल सेफ है और कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं होता है तो गाड़ी मानकों पर फिट मानी जाती है। उसी के मुताबिक विजेता भी घोषित होते हैं।

फॉर्मूला रेसिंग कार की योजना तैयार
यूआईईटी मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थियों ने प्लानिंग तैयार कर ली है और काम शुरू कर दिया है। जून 2020 तक यह कार तैयार हो जाएगी। इंजीनियर्स की इस टीम का प्रतिनिधित्व छात्र रत्नेश कर रहे हैं। उनकी टीम में आयूष चंदेल, गौरव विस्नोई, रोहित, प्रांजल शुक्ला, देवांशु, अक्षित गौड़, भानु प्रताप, मयंक गुप्ता, उत्कर्ष, अतुल, अनिकेत, आगस्त्य देव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed