फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Urban Ministry released crores of budget to make Punjab garbage free within three years

Punjab: तीन साल के अंदर कचरा मुक्त होंगे पंजाब के सभी शहर, केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने जारी किया करोड़ों का बजट

Wed, 15 Feb 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Feb 2023 10:01 AM IST
सार

पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र की ओर से प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों का बजट भी पास हुआ हुआ। इस राशि से एसबीएम शहरी परियोजना को गति मिलने वाली है। 

विज्ञापन
Union Urban Ministry released crores of budget to make Punjab garbage free within three years
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 के तहत केंद्र की ओर से राज्य को 193.79 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस राशि से एसबीएम शहरी परियोजना को गति मिलने वाली है। मिशन के तहत पंजाब में कुल 1050.20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वर्ष 2025-26 तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत तीन साल के भीतर राज्य के सभी शहरों को कचरा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


शहरी निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खर्च होगी 1050.20 करोड़ की राशि
जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से केंद्रीय फंड के खर्च का दावा किया गया था, जिसके अनुसार सूबे को 193.79 करोड़ रुपये की अदायगी केंद्र की ओर से दी गई है। हालांकि अभी तक राज्य को कुल राशि में से 296.38 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा चुका है। इस परियोजना के तहत हर घर से गीला और सूखा कूड़ा एकत्र करने के 100% लक्ष्य को पूरा करने के साथ कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन करना होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2025-26 तक जारी रहेगा केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एसबीएम शहरी 2.0 प्रोजेक्ट
वहीं, तीन साल के अंदर सभी पुरानी डंपिंग साइटों में सुधार कर इन्हें हरित क्षेत्र में बदला जाएगा। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के अनुसार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सदन में बताया कि मिशन के तहत पंजाब को कुल आवंटित राशि में से 193.79 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीएम-शहरी परियोजना के तहत केंद्र की ओर से राज्यों को फंड जारी किया जाता है, जिसे राज्यों द्वारा आगे राज्य उच्च अधिकार प्राप्त समिति और राज्य स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के तहत निकायों में आवंटित किया जाता है।

पंजाब के लिए स्वच्छ भारत मिशन की ओर से आवंटित फंड का विवरण ( नोट- वर्ष राशि (करोड़ में)

  • 2017-18    126.33
  • 2018-19      0.00
  • 2019-20      102.57
  • 2020-21       0.02
  • 2021-22       9.96
  • 2022-23     183.83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed