फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Som Parkash received a threatening letter

Punjab News: केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को मिला धमकी भरा पत्र, पंजाब के डीजीपी ने दिया जांच का आदेश

Sat, 02 Jul 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

सोमप्रकाश को भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के स्थान पर टिकट दिया था। सोमप्रकाश इस चुनाव में कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन
Union Minister Som Parkash received a threatening letter
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश - फोटो : @SomParkashBJP

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को मोहाली के सेक्टर-71 स्थित उनके आवास पर ही धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर केंद्र सरकार के ध्यान में है। पुलिस की टीमें मंत्री के घर के चारों तरफ लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस पत्र की जानकारी पंजाब के डीजीपी वीके भावरा को दी है, जिस पर डीजीपी ने मोहाली के एसएसपी को जांच का आदेश जारी किया है। उधर, मोहाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


पीसीआर पार्टी को इलाके में स्थायी रूप से तैनात कर दिया है। डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हैं। मंत्री सोम प्रकाश ने पत्र मिलने की पुष्टि करते कहा कि उन्होंने डीजीपी को इस बारे में लिखित में शिकायत दी है। पुलिस इस पत्र को गंभीरता से ले रही है। साथ ही पत्र में लिखी भाषा को समझने के लिए माहिरों की मदद ली जा ही है।
विज्ञापन


पुलिस से पता चला है कि यह मामला 30 जून रात करीब साढ़े आठ बजे का है। मंत्री के घर से कुछ दूर पीजी में रही एक युवती ने एक कागज का टुकड़ा मंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही कर्मजीत सिंह के हवाले किया। इस पर जैसे छोटे बच्चे ड्राइंग करते हैं, उसी तरह बाल पेन से नक्शा बना था। इसमें कई चीजें लिखी हुई हैं। ऊपर की तरफ अंग्रेजी में पीपी लिखा हुआ है। इसके बाद एक प्लॉट का आकार बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में एसएनपी लिखा है। साथ ही प्लॉट के बाहरी साइड कॉप लिखा हुआ है। एक हट भी बनी है। उसके आगे दो बार कॉप लिखा है। साथ ही आगे बढ़ने का निशान लगा है। फिर अंग्रेजी में एच अलर्ट, उसके नीचे डिब्बे में केजीपी, साथ ही गोली का निशान, ठीक नीचे दो गोली जैसे आकार की चीजें बनाई हुई हैं फिर इसके आगे 2-3 और फिर अंग्रेजी में DAY लिखा है। 

युवती बोली- सैर करने पार्क में गई तो मिला पत्र
युवती ने पुलिस को बताया है कि रात आठ बजे अकेले ही कारगिल पार्क में सैर करने गई थी। पार्क के प्रवेश द्वार पर उसने कागज का एक मुड़ा हुआ टुकड़ा देखा। पांच मिनट के बाद वह पार्क से बाहर आई और वापस आते समय उसने वह कागज उठाया। जब उसने कागज देखा तो उस पर कॉप व अन्य चीजें लिखी थीं। उसे यह चीजें हैरान करने वाली लगीं। ऐसे में उसने तुरंत मंत्री के घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को उक्त कागज सौंप दिया। लड़की का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी उसे इस तरह का सामान मिलता था। उसे मंत्री के घर बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सौंप देती थी।

युवती पर संदेह, पीजी के रजिस्ट्रर से गायब मिले कागज
हालांकि पुलिस को युवती की बातों पर भी संदेह हो रहा है क्योंकि 30 तारीख को भारी बारिश हुई थी और हर जगह पानी भरा हुआ था। कुछ जगह कीचड़ था जबकि उक्त कागज पर कोई कीचड़ या गंदगी नहीं है। कागज सूखा है। इसके अलावा उसने अंधेरे में उक्त पत्र को कैसे पढ़ लिया, यह भी पुलिस समझ नहीं पा रही है। इसके अलावा जिस लड़की ने यह पत्र सुरक्षाकर्मी को सौंपा था। उसके पीजी में जाकर भी पुलिस ने जांच की है। वहां पर भी पुलिस को पफिन कंपनी का रजिस्ट्रर मिला है। इसके भी कई पन्ने गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed