फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal reached Pathankot

Pathankot: 150 करोड़ से बदलेगी पठानकोट कैंट स्टेशन की सूरत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया एलान

Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि रि-डेवलपमेंट प्लान ऑफ पठानकोट कैंट योजना के तहत पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का 150 करोड़ से कायाकल्प होगा। डीपीआर बन रही है। इसमें मल्टीस्टोरी पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, एंट्रेंस, फूड कोर्ट, होटल जैसे कमरे, एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal reached Pathankot
पठानकोट में पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पठानकोट पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा। केंद्रीय मंत्री ने गुरद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेका। इसके बाद गुरदासपुर रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। इस पर कानून अपना काम करेगा। पुलवामा हमले पर सत्यपाल मलिक के बयान पर उन्होंने कहा कि इस पर कुछ नहीं कहना है। इस मुद्दे पर भाजपा अपना स्टैंड पहले साफ कर चुकी है।
विज्ञापन


150 करोड़ से पठानकोट कैंट स्टेशन का होगा कायाकल्प
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि रि-डेवलपमेंट प्लान ऑफ पठानकोट कैंट योजना के तहत पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का 150 करोड़ से कायाकल्प होगा। डीपीआर बन रही है। इसमें मल्टीस्टोरी पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, एंट्रेंस, फूड कोर्ट, होटल जैसे कमरे, एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर एक एयरपोर्ट की तरह सुविधाएं लोगों को रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी। इसके अलावा, पठानकोट एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करवाने के लिए जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलेंगे। यहां से श्रीनगर, दिल्ली और लेह के लिए उड़ान शुरू करवाने संबंधी अध्ययन किया जा रहा है। वहीं, पंजाब, जम्मू-कश्मीर सीमा पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान स्थल पर डिजिटल म्यूजियम बनाने की योजना है। इसका 80 फीसदी फंड केंद्र सरकार वहन करेगी।

सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमे में बंटी राजस्थान कांग्रेस
राजस्थान में राजनीतिक उठापटक पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस दो खेमों में बंट चुकी है। एक का नेतृत्व अशोक गहलोत और दूसरे खेमे की अगुवाई सचिन पायलट कर रहे हैं। शायद कांग्रेस ने सचिन पायलट को कुछ आश्वासन दिया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। अशोक गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते तो सचिन पायलट कुर्सी की मांग कर रहे हैं। दोनों की लड़ाई में जनता पिस रही है।

सनी देओल की गैर-मौजूदगी पर भी हुई चर्चा
सनी देओल की अपने संसदीय क्षेत्र से गैर-मौजूदगी पर पूछे गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री की बातों ने यह स्पष्ट किया कि इस बार सनी देओल भाजपा उम्मीदवार नहीं होंगे। संसदीय क्षेत्र को अच्छा उम्मीदवार दिया जाएगा। भाजपा का बड़ा परिवार है। इस बार लोगों को उनकी पसंद का उम्मीदवार दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कईं मांगे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं। उन्हें पठानकोट एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू कराने, शाहपुरकंडी बांध का नाम श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने और वंदे भारत ट्रेन का पठानकोट में ठहराव कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed