फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Anurag Thakur reached Hoshiarpur of Punjab

चन्नी सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर: कहा- जो प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सके, उनके हाथों में पंजाब कैसे सुरक्षित रहेगा

Fri, 18 Feb 2022 06:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 06:39 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मतदाताओं से पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार पंजाब के विकास को गति प्रदान करेगी। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur reached Hoshiarpur of Punjab
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : @ianuragthakur

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिलबाग राय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश औप पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना भी उनके साथ रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात करने वाले केजरीवाल दिल्ली में हर मोहल्ले में शराब बिकवा रहे हैं। 

विज्ञापन


कोई स्कूल ऐसा नहीं जिसके आसपास शराब न बिकती हो। वह किस मुंह से पंजाब को नशा मुक्त बनाने की बात करते हैं। आप पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या भगवंत मान पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे। सुबह से शाम तक वो क्या करते हैं, उनके साथ रहने वाले सभी जानते हैं। आम आदमी पार्टी के खालिस्तानियों से संबंध होने का आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनावों में केजरीवाल खालिस्तानियों के घर पर रात में रुकते थे, वहीं से योजनाएं बनाते थे।
विज्ञापन


अनुराग ने आरोप लगाया कि केजरीवाल का कहना है कि या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बन जाएंगे और अगर वह नहीं बन पाए तो फिर खालिस्तान के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उनका कहना था कि केजरीवाल की अपनी ही पार्टी के नेताओं ने यह बात कही है और पंजाब खालिस्तान की बात करने वालों को कभी स्वीकार नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो महिलाओं को पुलिस भर्ती में भी 33 फीसदी का आरक्षण दिया है जबकि केजरीवाल एससी/एसटी का आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने मंच से अपने मोबाइल पर केजरीवाल का एक वीडियो दिखाया है जिसमें वह एससी/एसटी आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल किया कि वह बताएं कि क्यों प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान वह उन्हें सुरक्षा नहीं दे सके। जिससे पंजाब का 43000 करोड़ का नुकसान हो गया। अनुराग का कहना है कि कांग्रेस के राज में प्रदेश में आकर प्रधानमंत्री सुरक्षित नहीं है। इन लोगों के हाथों में पंजाब कैसे सुरक्षित रहेगा। 

केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर दिया गया है। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 6000 हर साल दिए जा रहे हैं। इसके साथ अब भूमिहीन किसानों को भी सहायता राशि दी जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर भूमिहीन किसानों को 100000 एकड़ जमीन दी जाएगी जिससे वह अपनी खुद की जमीन पर खेती कर सकें। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने तलवाड़ा और मुकेरियां हलकों में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed