फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah will hold meeting with Haryana officials in Chandigarh on Friday

आज चंडीगढ़ में शाह : गृहमंत्री दो घंटे हरियाणा के अधिकारियों संग करेंगे बैठक, सीएम मनोहर लाल के साथ अलग मंथन

Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। उसके बाद शाह कुरुक्षेत्र से हेलिकॉप्टर से 3:50 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित राजेंद्र पार्क में बने हेलिपेड पर पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी पहुंचेगा।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will hold meeting with Haryana officials in Chandigarh on Friday
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह चंडीगढ़ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद करीब दो घंटे हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद और डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें नशा और बढ़ते अपराध के मुद्दे उठ सकते हैं। वहीं, इस दौरान वह मुख्यमंत्री के साथ अलग से बैठक कर सकते हैं। इसमें संगठन और कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर शाह मुहर लगा सकते हैं।

विज्ञापन


नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा के संगठन में बदलाव की बात चल रही है। इस बारे में नायब सैनी और सीएम मनोहर लाल के बीच कई स्तर पर बातचीत हो चुकी है। दोनों ही अपने-अपने स्तर पर संगठन का फीडबैक ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा मैदान में संगठन की ऊर्जावान टीम बनाना चाह रही है। संगठन के तीनों महामंत्री, 10 से 15 जिला अध्यक्ष और सभी प्रवक्ताओं के चेहरे बदले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


महामंत्री के पद पर जातिगत संतुलन बैठाया जाएगा। संगठन के नए चेहरों की सीएम और सैनी ने लिस्ट तैयार कर ली है। बस शाह की हामी भरनी बाकी है। वहीं, कैबिनेट में भी फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। संभव है कि शाह के साथ बैठक में सीएम कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा कर सकते हैं। इनमें कुछ नए चेहरे आएंगे तो कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। उसके बाद शाह कुरुक्षेत्र से हेलिकॉप्टर से 3:50 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित राजेंद्र पार्क में बने हेलिपेड पर पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी पहुंचेगा। हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकर कर वह सात बजे सीसीईटी से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उसके बाद शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed