फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah reacted to alliance with Akali Dal in Punjab

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने किसी को नहीं छोड़ा, अकाली दल से गठबंधन पर अमित शाह ने और क्या कहा

Sun, 11 Feb 2024 12:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच गठबंधन पर अभी बात नहीं बनी है। भाजपा नेता अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। पार्टी की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी चल रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में शिअद के साथ संभावित गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah reacted to alliance with Akali Dal in Punjab
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में भाजपा-शिअद के बीच फिर से गठबंधन की सभी अटकलों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहकर लगभग विराम लगा दिया है कि अभी पंजाब में कुछ तय नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक अपने किसी भी साथी को जाने के लिए नहीं कहा है। शिअद अगर भाजपा से जुड़ना चाहता है तो उस पर विचार किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अभी पंजाब में भाजपा और शिअद गठबंधन इंडिया एलायंस के शुरुआती चरण की तरह बीच मझधार में है। 

विज्ञापन


अमित शाह ने इस इंटरव्यू में बीजेपी गठजोड़ पर कहा कि देश में एक प्रकार से आइडियोलॉजी के अनुसार सभी पार्टियां अपना पॉलिटिकल निर्णय करें, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। बीजेपी अपने एजेंडा, अपने प्रोग्राम और आइडियोलॉजी के अनुसार अपनी जगह स्थिर है। कई साथी आते हैं, चले जाते हैं।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब में भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन पर कहा कि यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। भाजपा पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक सीट पर अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान जो तय करेगी, उसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने अपनी राय दे दी है, बाकी फैसला पार्टी हाईकमान का: जाखड़

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि अकाली दल से गठबंधन को लेकर हमने प्रदेश इकाई की ओर से अपनी राय भेज दी है। बाकी गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान फैसला करेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तर्ज पर ही पंजाब भाजपा में भी कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैं, जो प्रदेश में शिअद-भाजपा का गठबंधन नहीं चाहते हैं। 

पार्टी हाईकमान को इन वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन को लेकर इन्कार किया है। भाजपा के 20 से अधिक नेताओं का यह कहना है कि इससे भाजपा को पंजाब में नुकसान होगा। शिअद से गठबंधन के कारण भाजपा पंजाब में उभर नहीं पा रही है। इसका सीधा फायदा अकाली को होता है। पंजाब के लोग भाजपा की नीतियों और नेताओं से जमीनी स्तर पर नहीं जुड़ पाते।

16 को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

16 फरवरी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। 17 व 18 फरवरी को नेशनल काउंसिल की बैठक है। अभी तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पंजाब में भाजपा-अकाली के गठबंधन की घोषणा हो जाएगी।

भाजपा की भी पंजाब और चंडीगढ़ की कुल 14 सीटों पर तैयारी

पंजाब और चंडीगढ़ के भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर कहा कि यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। भाजपा पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक कुल 14 लोकसभा सीटों की तैयारी कर रही है। गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान जो तय करेगा, उसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed