फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah Inaugurated khelo india youth games 2021

Khelo India Youth Games: पंचकूला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया खेलो इंडिया यूथ गेम्स उद्घाटन

Sat, 04 Jun 2022 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार हरियाणा ने राज्यव्यापी मशाल रिले का भी आयोजन किया। विशेष रूप से डिजाइन किए गए कैंटर ने सभी जिलों का दौरा किया और खेलों को बढ़ावा दिया और बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Inaugurated khelo india youth games 2021
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का शुभारंभ किया। चार से 13 जून तक चलने वाले खेलों से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आठ हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा, मुझे इस बात का हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों के आयोजन का मौका इस बार हरियाणा को दिया है। 

विज्ञापन


यह प्रदेश एक तरह से पूरे देश की खेल राजधानी है। ये खेल सिर्फ एक स्पर्धा नहीं है, बल्कि भारत के खेलों और खिलाड़ियों को दुनिया में अहम स्थान पर पहुंचाने की सीढ़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 8 वर्षों में हर क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाया है। देशभर में खेल की ढांचागत सुविधाएं बनाने, खेल संघों को मजबूती देने, खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता लाने, उनकी ट्रेनिंग और कोचिंग को बल देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा-स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले सकते हैं। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट बढ़ा, पदक बढ़े
शाह ने कहा, 2014 में खेल मंत्रालय का बजट 866 करोड़ रुपये था, जिसे 2022 में बढ़ाकर 1993 करोड़ रुपये किया गया। 2016 ओलंपिक में दो पदक आए थे, टोक्यो में 7 ओलंपिक पदक मिले थे जबकि पैरालंपिक में 19 पदक आए। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 26 स्वर्ण पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते। 2018 के एशियाई खेलों में 70 पदक हमारे खिलाड़ी लाए, पहली बार थाईलैंड में थॉमस कप जीतकर हमने रिकॉर्ड बनाया।

पसीने से नहाने वाले इतिहास को बदलते हैं
शाह ने कहा, खिलाड़ियों से कहना चाहता हूं कि पानी से नहाने वाले सिर्फ लिबास को बदलते हैं लेकिन जो पसीने से नहाते हैं, वो इतिहास बदलते हैं। इन खेलों का दसवां संस्करण आते-आते भारत जरूर ओलंपिक पदक तालिका में एक से पांचवें स्थान के बीच दिखाई देगा। उन्होंने बॉक्सर मोहम्मद अली की फेमस लाइनें दोहराते हुए कहा कि मुझे ट्रेनिंग के दौरान हर एक मिनट से नफरत होती थी लेकिन मैंने खुद से कहा हार मत मानो, अभी सह लो और बाकी जिंदगी को एक चैंपियन की तरह जियो। अमित शाह ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने और नए रिकॉर्ड बनाने की सलाह दी। 

राज्य में बना बेहतरीन खेल इंफ्रास्ट्रक्चर 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए ग्राम से राज्य स्तर तक खेलों के लिए बेहतरीन खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कंपलेक्स में राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र (एसटीआरसीएस) की स्थापना की पहल की है, जिससे चोटग्रस्त खिलाड़ी मैदान में दोबारा जल्द उतर सकेंगे। इस केन्द्र में वैज्ञानिक खेल प्रशिक्षण, खेल चोट पुनर्वास और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला करनाल, हिसार, रोहतक और गुरुग्राम में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा, 4 खेल छात्रावास भी स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed