फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uniform of Road Safety Force formed by Punjab Government designed by NIIFT Mohali

पंजाब: हादसे रोकने को बनी सड़क सुरक्षा फोर्स की ड्रेस तैयार, एनआईआईएफटी ने की डिजाइन, ये होगी खासियत

Thu, 21 Sep 2023 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 03:23 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए राज्य सरकार की तरफ से 5000 पदों को मंजूरी दी है, लेकिन पहले चरण में 1596 मुलाजिमों को फोर्स में शामिल किया जाएगा। यह सारे मुलाजिम अभी ट्रेनिंग पर चल रहे हैं, लेकिन उन्हें तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिए गए है।

विज्ञापन
Uniform of Road Safety Force formed by Punjab Government designed by NIIFT Mohali
पंजाब सरकार ने बनाई सड़क सुरक्षा फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार की ओर से सड़क हादसों को रोकने और गैंगस्टरों से निपटने के लिए विदेशों की तर्ज पर गठित सड़क सुरक्षा फोर्स की वर्दी भी खास रहेगी। इसे नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी) मोहाली के विद्यार्थियों ने डिजाइन किया है।

विज्ञापन


ड्रेस की खास बात यह है इसमें पैंट ब्लैक व शर्ट खाकी रहेगी। शर्ट पर कैमरे व ब्रेथ एनालाइजर जैसी सारी सारी सुविधाएं रहेगी। सर्दी और गर्मी दोनों मौसमों के लिए ड्रेस रहेगी, जबकि जूते ब्लैक रहेंगे। शर्ट में रेडियम लगा होगा, जिससे रात को लाइट पड़ने पर सुरक्षा फोर्स के कर्मी दूर से दिख जाएंगे। ड्रेस पहनकर वह हादसों के घायलों की आसानी से मदद कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुक्खा दुनेके हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा-जो बच गए, उनका नंबर भी लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कल होगी पासिंग आउट परेड
22 सितंबर को इन मुलाजिमों की पासिंग आउट परेड होगी। सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए राज्य सरकार की तरफ से 5000 पदों को मंजूरी दी है, लेकिन पहले चरण में 1596 मुलाजिमों को फोर्स में शामिल किया जाएगा। यह सारे मुलाजिम अभी ट्रेनिंग पर चल रहे हैं, लेकिन उन्हें तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। इनमें 1012 पुरुष व 288 महिलाकर्मी शामिल है। जबकि पहले से पुलिस में तैनात 296 मुलाजिमों को भी इसका हिस्सा बना दिया गया। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों समेत 72,078 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। इसमें से 4025 किलोमीटर राष्ट्रीय और राज्य मार्ग हैं, जो कुल सड़क नेटवर्क का 5.64 प्रतिशत है।


यह भी पढ़ें: सुक्खा दुनेके: मोगा के गांव का रहने वाला सुखदूल बन गया एनआईए का मोस्ट वांटेड, ऐसी है अपराध कुंडली

30 करोड़ से खरीदे अति आधुनिक वाहन
सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए सरकार की तरफ से 30 करोड़ का बजट पास किया गया है। इस बजट का प्रयोग फोर्स के लिए 144 पैट्रोलिंग वाहन खरीदने से लेकर अन्य औपचारिकताओं के लिए जाएगा। पुलिस ने फोर्स के लिए वाहन खरीदने की औपचारिकता पूरी कर ली हैं। गाड़ियां खरीदी जाएंगी, उनमें अत्याधुनिक 116 इसुजू और 28 स्कार्पियो शामिल हैं। प्रत्येक गाड़ी 30 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी। अधिकतर हादसे शाम 6 से रात 12 बजे के बीच होते हैं। इस समय पर इन सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बहुत कम होती है. जबकि घटनाओं का सुबह तक पता चल पता है और कई लोगों की उपचार के बिना ही मौत हो जाती है।

सड़क सुरक्षा फोर्स को हाईवे पर मोर्चा संभालने के लिए तैयार किया जा रहा। 22 सितंबर को मुलाजिमों पासिंग आउट परेड होगी। फिर उन्हें ट्रैफिक नियमों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस फोर्स के मोर्चा संभालने के बाद सड़क हादसों पर नकेल कसी जाएगी। - एएस राय, एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed