फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi group claimed responsibility for murder of gangster Sukkha Dunneke

सुक्खा दुनेके हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा-जो बच गए, उनका नंबर भी लगेगा

Thu, 21 Sep 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 01:47 PM IST
सार

फेसबुक पर पोस्ट साझा कर बिश्नोई ग्रुप ने कहा कि सुक्खा ने ही नंगल अंबिया और विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या करवाई थी। पोस्ट के अंत में लिखा गया है कि जो बाकी रह गए, उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। सबका नंबर लगेगा।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi group claimed responsibility for murder of gangster Sukkha Dunneke
सुक्खा दुनेके - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा में मारे गए गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। फेसबुक पर पोस्ट साझा कर बिश्नोई ग्रुप ने कहा कि सुक्खा ने ही नंगल अंबिया और विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या करवाई थी। पोस्ट के अंत में लिखा गया है कि जो बाकी रह गए, उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। सबका नंबर लगेगा। सुक्खा बंबीहा गैंग का मुखी बन रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


कनाडा के विनिपेग में बुधवार को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले कनाडा में ही खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर सुक्खा दुनेके पंजाब में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा और वह पंजाब छोड़कर मौजूदा समय में कनाडा में छिपा था। सुक्खा का नाम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में भी आया था। कनाडा से ही सुक्खा ने शूटरों का इंतजाम किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed